जोकोविच आगे बढ़े, नडाल चुनौतीपूर्ण मुकाबले में जीते

स्पेनिश स्टार राफेल नडाल और दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी नोवाक जोकोविच इंडियन वेल्स में एक दूसरे के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले की ओर बढ़ रहे हैं जबकि स्विट्जरलैंड के स्टैन वारविंका को शिकस्त का मुंह देखना पड़ा.

Advertisement
राफेल नडाल राफेल नडाल

अभिजीत श्रीवास्तव / BHASHA

  • नई दिल्ली,
  • 17 मार्च 2016,
  • अपडेटेड 4:42 PM IST

स्पेनिश स्टार राफेल नडाल और दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी नोवाक जोकोविच इंडियन वेल्स में एक दूसरे के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले की ओर बढ़ रहे हैं जबकि स्विट्जरलैंड के स्टैन वारविंका को शिकस्त का मुंह देखना पड़ा. दुनिया के पांचवें नंबर के खिलाड़ी नडाल जर्मनी के एलेक्सजैंडर ज्वेरेव की चुनौती से पार पाने में सफल रहे, उन्होंने इस युवा को 6-7, 6-0, 7-5 से पराजित कर क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया.

Advertisement

नडाल का सामना अब जापान के केई निशिकोरी से होगा जिन्होंने अमेरिका के जॉन इस्नर को 1-6, 7-6, 7-6 से मात दी. दो बार के गत चैम्पियन जोकोविच ने फेलिसियानो लोपेज को 6-3, 6-3 से शिकस्त दी.

लेकिन फ्रेंच ओपन चैम्पियन स्टैन वारविंका को इस एटीपी-डब्ल्यूटीए टूर टूर्नामेंट में हार का सामना करना पड़ा. वह सातवें राउंड में 15वें वरीय डेविड गोफिन से 3-6, 7-5, 6-7 से हार गए. गोफिन का सामना अब मारिन सिलिच से होगा.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »