विंडीज के इस दिग्गज ने माना- सूर्यकुमार को तो टीम इंडिया में होना चाहिए था

वेस्टइंडीज के महान क्रिकेटर ब्रायन लारा को लगता है कि सूर्यकुमार यादव की काबिलियत वाले बल्लेबाज को ऑस्ट्रेलिया का दौरा करने वाली भारत की सफेद गेंद की टीम में शामिल होना चाहिए था.

Advertisement
Suryakumar Yadav (PTI) Suryakumar Yadav (PTI)

aajtak.in

  • मुंबई,
  • 23 नवंबर 2020,
  • अपडेटेड 4:41 PM IST
  • सूर्यकुमार की बल्लेबाजी क्षमता से प्रभावित ब्रायन लारा
  • बोले- सूर्या को सफेद गेंद की भारतीय टीम में होना चाहिए
  • सूर्यकुमार को ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए नहीं चुना गया

वेस्टइंडीज के महान क्रिकेटर ब्रायन लारा को लगता है कि सूर्यकुमार यादव की काबिलियत वाले बल्लेबाज को ऑस्ट्रेलिया का दौरा करने वाली भारत की सफेद गेंद की टीम में शामिल होना चाहिए था.

मुंबई इंडियंस (MI) का यह बल्लेबाज इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में रन जुटाने वाले खिलाड़ियों की सूची में 480 रनों के साथ सातवें स्थान पर रहा. जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 145 से ज्यादा का था, लेकिन इसके बावजूद उन्हें टीम में शामिल नहीं किया गया, जो चर्चा का विषय रहा.

Advertisement

लारा ने स्टार स्पोर्ट्स के शो ‘क्रिकेट कनेक्टेड’ में कहा, ‘मुझे कोई कारण नहीं दिखता, भारतीय टीम को देखते हुए वह इसका हिस्सा क्यों नहीं हो सकता?’ लारा ने कहा कि वह सिर्फ सूर्यकुमार यादव के रनों से ही नहीं हैं, बल्कि उन्होंने जिस तरह से रन जुटाए हैं, उससे भी प्रभावित हैं.

उन्होंने कहा, ‘हां, निश्चित रूप से. वह बेहतरीन खिलाड़ी हैं. मैं सिर्फ खिलाड़ियों को उनके रन बनाने से नहीं देखता, बल्कि उनकी तकनीक, दबाव को झेलने की काबिलियत और वे किस स्थान पर बल्लेबाजी कर रहे हैं... इन सभी को देखता हूं तो मेरे लिए सूर्यकुमार यादव ने मुंबई के लिए काफी शानदार काम किया है.’

इस 30 साल के खिलाड़ी को टीम में शामिल नहीं करने के लिए जो कारण बताया गया है कि वो लाइन-अप में जगह की कमी बताया गया. लारा ने कहा कि वह तीसरे नंबर के स्थान के लिए फिट बैठते हैं.

Advertisement

देखें: आजतक LIVE TV 

लारा ने कहा, ‘याद रखिए, किसी भी क्रिकेट टीम में सलामी बल्लेबाजों के अलावा तीसरे नंबर का बल्लेबाज सामान्य रूप से आपका सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी होता है, आपका सबसे भरोसेमंद खिलाड़ी और मेरे लिए वह (सूर्या) मुंबई इंडियंस के लिए यह खिलाड़ी रहा है.’
 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »