फीफा रैंकिंग में सुधार कर भारत 162वें स्थान पर पहुंचा

भारतीय फुटबॉल टीम ने गुरुवार को जारी फीफा की वर्ल्ड रैंकिंग में एक स्थान का लाभ हासिल किया है. भारतीय टीम वर्ल्ड रैंकिंग में एक पायदान ऊपर 162वें नंबर पर आ गई है.

Advertisement
भारतीय टीम को मिला दक्षिण एशियाई फुटबॉल महासंघ चैम्पियनशिप जीतने का लाभ भारतीय टीम को मिला दक्षिण एशियाई फुटबॉल महासंघ चैम्पियनशिप जीतने का लाभ

अभिजीत श्रीवास्तव / IANS

  • नई दिल्ली,
  • 05 फरवरी 2016,
  • अपडेटेड 11:03 AM IST

भारतीय फुटबॉल टीम ने गुरुवार को जारी फीफा की वर्ल्ड रैंकिंग में एक स्थान का लाभ हासिल किया है. भारतीय टीम वर्ल्ड रैंकिंग में एक पायदान ऊपर 162वें नंबर पर आ गई है. अब भारत के 139 रेटिंग अंक हैं. पिछले महीने दक्षिण एशियाई फुटबॉल महासंघ चैम्पियनशिप जीतने के बाद भारत तीन स्थान की छलांग लगाकर 166वें से 163वें स्थान पर पहुंच गया था.

Advertisement

ईरान टॉप एशियन टीम
एशियाई टीमों में ईरान की रैंकिंग सबसे ज्यादा है. ईरान इस समय 44वें पायदान पर काबिज है. सैफ चैम्पियनशिप में उपविजेता रही अफगानिस्तान एक स्थान नीचे खिसककर 154वें स्थान पर आ गई है.

वर्ल्ड रैंकिंग में बेल्जियम टॉप पर
फीफा वर्ल्ड रैंकिंग में बेल्जियम शीर्ष पर कायम है, जबकि दूसरे स्थान पर वर्ल्ड कप उप-विजेता अर्जेंटीना है. स्पेन तीसरे स्थान पर जबकि वर्ल्ड कप विजेता जर्मनी को चौथा स्थान हासिल हुआ है. पांच बार की वर्ल्ड चैंपियन ब्राजील छठे स्थान पर है. पुर्तगाल को सातवां, कोलंबिया को आठवां, इंग्लैंड को नौवां और ऑस्ट्रेलिया को 10वां स्थान हासिल हुआ है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »