स्टार स्प्रिंटर हिमा दास बनीं DSP, कहा- जारी रहेगा एथलेटिक्स करियर

स्टार फर्राटा धाविका हिमा दास को शुक्रवार को असम पुलिस में उप अधीक्षक (DSP) बनाया गया. उन्होंने इसे बचपन का सपना सच होने जैसा बताया. हिमा को नियुक्ति पत्र असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने सौंपा, जो केंद्र में खेलमंत्री भी रह चुके हैं.

Advertisement
Hima Das (@CMOfficeAssam) Hima Das (@CMOfficeAssam)

aajtak.in

  • गुवाहाटी,
  • 26 फरवरी 2021,
  • अपडेटेड 4:43 PM IST
  • स्कूली दिनों से ही पुलिस अधिकारी बनना चाहती थीं हिमा
  • हिमा बोलीं- प्रदेश में खेल की बेहतरी के लिए काम करूंगी

स्टार फर्राटा धाविका हिमा दास को शुक्रवार को असम पुलिस में उप अधीक्षक (DSP) बनाया गया. उन्होंने इसे बचपन का सपना सच होने जैसा बताया. हिमा को नियुक्ति पत्र असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने सौंपा, जो केंद्र में खेलमंत्री भी रह चुके हैं.

गुवाहाटी में आयोजित एक समारोह में पुलिस महानिदेशक समेत शीर्ष पुलिस अधिकारी और प्रदेश सरकार के अधिकारी उपस्थित थे. हिमा ने बाद में कहा कि वह बचपन से पुलिस अधिकारी बनने का सपना देखती आई हैं.

Advertisement

उन्होंने कहा, ‘यहां लोगों को पता है. मैं कुछ अलग नहीं कहने जा रही. स्कूली दिनों से ही मैं पुलिस अधिकारी बनना चाहती थी और यह मेरी मां का भी सपना था.’

हिमा ने कहा, ‘वह दुर्गापूजा के दौरान मुझे खिलौने में बंदूक दिलाती थी. मां कहती थी कि मैं असम पुलिस की सेवा करूं और अच्छी इंसान बनूं,’ एशियाई खेलों की रजत पदक विजेता और जूनियर विश्व चैम्पियन हिमा ने कहा कि वह पुलिस की नौकरी के साथ खेलों में अपना करियर भी जारी रखेंगी.

उन्होंने कहा, ‘मुझे सब कुछ खेलों की वजह से मिला है. मैं प्रदेश में खेल की बेहतरी के लिए काम करूंगी और असम को हरियाणा की तरह सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाला राज्य बनाने की कोशिश करूंगी. असम पुलिस के लिए काम करते हुए अपना करियर भी जारी रखूंगी.’

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement