FIFA World Cup: मैक्सिको ने किया सबसे बड़ा उलटफेर, जर्मनी को 1-0 से दी मात

विश्व कप के ग्रुप एफ के एक रोमांचक मुकाबले में रविवार को मौजूदा चैम्पियन जर्मनी को 1-0 से मात दी.

Advertisement
जर्मनी बनाम मेक्सिको (getty images) जर्मनी बनाम मेक्सिको (getty images)

तरुण वर्मा

  • मॉस्को (रूस),
  • 17 जून 2018,
  • अपडेटेड 7:09 AM IST

इर्विग लोजानो के एकमात्र गोल की बदौलत मैक्सिको ने फीफा विश्व कप के ग्रुप एफ के एक रोमांचक मुकाबले में रविवार को मौजूदा चैम्पियन जर्मनी को 1-0 से मात दी. वर्ष 1985 के बाद से मेक्सिको की जर्मनी के खिलाफ यह पहली जीत है.

लुज्निकी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में मैक्सिको ने अप्रत्याशित तेज शुरुआत की और दूसरे मिनट में कॉर्नर अर्जित किया. पिछले विश्व कप में गोल्डन ग्लव अवॉर्ड जीतने वाले गोलकीपर मैनुअल नॉयर ने विपक्षी टीम को शुरुआती बढ़त नहीं लेने दी और अगले ही मिनट जर्मनी ने आक्रमण किया.

Advertisement

जर्मनी के डिफेंडर जोशुआ किमिच ने बॉक्स के अंदर दाएं छोर पर खड़े स्ट्राइकर टीमो वॉर्नर को पास दिया लेकिन वह गेंद को गोल में नहीं डाल पाए.

दोनों टीमों ने अपनी आक्रामण शैली में किसी प्रकार का बदलाव नहीं किया और 9वें मिनट में मेक्सिको को फ्री-किक मिली लेकिन मिगुएल लेउन अपनी टीम को शुरुआती बढ़त नहीं दिला पाए. जर्मनी ने अधिक समय गेंद को नियंत्रण में रखकर विपक्षी टीम पर दबाव बनाने का प्रयास किया.

मैच के 35वें मिनट में मैक्सिको के खिलाड़ी जर्मनी के डिफेंस को भेदकर शुरुआती बढ़त बनाने में कामयाब रहे. मैक्सिको के स्टार फारवर्ड जेवियर हर्नादेज ने हाफ लाइन से अपनी दाईं ओर खड़े इर्विग लोजानो को पास दिया जिन्होंने जर्मनी के डिफेंडर को छकाते हुए 12 गज की दूरी से शानदार गोल किया.

एक गोल से पिछड़ने के बाद जर्मनी को 39वें मिनट में फ्री-किक मिली. स्पेनिश क्लब रियल मेड्रिड से खेलने वाले मिडफील्डर टॉनी क्रूस बॉक्स के बाहर से किक ली जिस पर मेक्सिको के गोलकीपर ग्वीलेर्मो ओचोआ ने अपनी बाईं ओर कूदते हुए शानदार बचाव किया.

Advertisement

मैक्सिको ने दूसरे हाफ में भी सकारात्मक शुरुआत की और टीम को 57वें मिनट में को काउंटर अटैक पर गोल करने का मौका मिला लेकिन कार्लोस वेला बॉक्स के अंदर गेंद पर नियंत्रण नहीं रख पाए.

इसके बाद, जर्मनी ने बराबरी का गोल करने के प्रयास तेज कर दिए. 65वें मिनट में डिफेंडर जेरोम बोआटेंग ने दाईं छोर से पास दिया जिस पर किमिच ने बाइसाइकिल किक लागाई और गेंद गोपोस्ट के ऊपर से चली गई.

कमिच के प्रयास के बाद जर्मनी ने अपने अटैक को तेज किया और बोआटेंग के अलावा सभी खिलाड़ी विपक्षी टीम के हाफ में नजर आए जिसके कारण मेक्सिको को काउंटर अटैक करने के मौके भी मिले. 78वें मिनट में लेउन ने गोल करने का प्रयास किया लेकिन वह गेंद को गोलपोस्ट के ऊपर से मार बैठे.

मैच के अंतिम क्षणों में जर्मनी ने बराबरी का गोल करने के कई प्रयास किए लेकिन ओचोआ के शानदार बचाव ने मेक्सिको को तीन अंक दिलाए.

जर्मनी ग्रुप एफ के अपने अगले मुकाबले में शनिवार को स्वीडन से भिड़ेगी जबकि मेक्सिको का सामना दक्षिण कोरिया से होगा.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »