बिहार में बाढ़ की स्थिति बेहद गंभीर बनी हुई है. नेपाल द्वारा भारी मात्रा में पानी छोड़े जाने और लगातार हो रही बारिश के कारण नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है. इससे बिहार के कई जिलों में रहने वाले लोगों की मुश्किलें काफी बढ़ गई हैं. राज्य के कई इलाकों में तटबंध टूट चुके हैं, जिससे पानी गांवों और रिहायशी इलाकों में तेजी से घुस रहा है. लोगों के घर पूरी तरह से पानी में समा चुके हैं और वे अपना सब कुछ खोकर सुरक्षित स्थानों की तलाश में भटक रहे हैं.