पेस-हिंगिस की जोड़ी ने फ्रेंच ओपन में की जीत के साथ शुरुआत

लिएंडर पेस और मार्टिना हिंगिस ने अन्ना लीना ग्रोनेफेल्ड और राबर्ट फराह को सीधे सेटों में हराकर फ्रेंच ओपन मिक्स्ड डबल्स युगल के प्री क्वार्टर में प्रवेश कर लिया.

Advertisement
लिएंडर पेस और उनकी मिक्स्ड डबल्स पार्टनर मार्टिना हिंगिस लिएंडर पेस और उनकी मिक्स्ड डबल्स पार्टनर मार्टिना हिंगिस

अभिजीत श्रीवास्तव / BHASHA

  • नई दिल्ली,
  • 27 मई 2016,
  • अपडेटेड 1:34 PM IST

लिएंडर पेस और मार्टिना हिंगिस ने अन्ना लीना ग्रोनेफेल्ड और राबर्ट फराह को सीधे सेटों में हराकर फ्रेंच ओपन मिक्स्ड डबल्स युगल के प्री क्वार्टर में प्रवेश कर लिया. पिछले सत्र में तीन ग्रैंडस्लैम जीत चुके पेस और हिंगिस ने जर्मन और कोलंबियाई प्रतिद्वंद्वी को 6-4, 6-4 से हराया.

एक दूसरे की सर्विस एक बार तोड़ने के बाद दोनों जोड़ियां 2-2 से बराबरी पर थी. इसके बाद पेस और हिंगिस ने फिर अपने विरोधियों की सर्विस तोड़ी और अपनी बरकरार रखकर 4-2 से बढ़त बना ली. दोनों ने पहला सेट दसवें गेम में जीत लिया. दूसरे सेट में पेस और हिंगिस ने तीसरे ही गेम में सर्विस तोड़कर बढ़त बना ली. उन्होंने आठवें गेम में दो ब्रेक प्वाइंट बचाकर बढ़त कायम रखी. अब उनका सामना यारोस्लावा श्वेदोवा और फ्लोरिन मर्जिया की चौथी वरीयता प्राप्त जोड़ी और लूसी राडेका तथा मार्सिन मेटकोवस्की की जोड़ी के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा.

Advertisement

सानिया मिर्जा मिक्स्ड डबल्स में इवान डोडिज के साथ फ्रांस के मथिल्डे जोहानसन और ट्रिस्टान लामासाइन से खेलेगी. भारत के ही पूरव राजा और इवो कालरेविच नौवीं वरीयता प्राप्त लुकाज कुबोट और अलेक्जेंडर पेया से पुरुष युगल वर्ग में हार गए हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »