scorecardresearch
 
Advertisement
एग्री न्यूज़

कब आएगी पीएम किसान स्‍कीम की 24वीं किस्‍त? इस दिन की चर्चा

PM किसान सम्‍मान निधि की अगली किस्‍त
  • 1/6

PM किसान सम्‍मान निधि की अगली किस्‍त यानी कि 24वीं किस्‍त जल्‍द आने वाली है, क्‍योंकि इसकी पिछली किस्‍त यानी 23वीं किस्‍त जून में ही जारी हुई थी. इस स्‍कीम के तहत सरकार किसानों के खातों में दो-दो हजार रुपये तीन किस्‍तों में सालाा भेजता है.
 

तीन किस्‍तों में ही क्‍यों आता है पीएम किसान योजना की किस्‍त का पैसा? 
  • 2/6

तीन किस्‍तों में ही क्‍यों आता है पीएम किसान योजना की किस्‍त का पैसा? 
दरअसल, सरकार किसानों को सलाना 6000 रुपये देती है, लेकिन यह किस्‍त 4 महीने के अंतराल पर दी जाती है यानी तीन किस्‍त में ये रकम अकाउंट में भेजी जाती है. जब सरकार ने इस स्‍कीम की शुरुआत की थी, तब उसने कहा था कि किसानों की आर्थिक जरूरतों को पूरा करने के लिए, जैसे की खेती के लिए खाद, सिंचाई, निराई-गुणाई और बीज आदि के लिए ये किस्‍तें समय-समय में किसानों के खाते में भेजी जाती है, ताकि इन पैसों का सही उपयोग हो सके. 

कब आएगा ये पैसा? 
  • 3/6

कब आएगा ये पैसा? 
कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि दिवाली से पहले किसानों के खाते में सरकार 24वीं किस्‍त भेज सकती है.हालांकि, इसे लेकर कोई अधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है. हालांकि, पीएम किसान योजना की किस्‍त को लेकर कोई अधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है, लेकिन माना जा रहा है कि इसका ऐलान कभी भी किया जा सकता है. 

Advertisement
कब-कब आता है अकाउंट में पैसा? 
  • 4/6

कब-कब आता है अकाउंट में पैसा? 
पीएम किसान योजना के तहत किसानों के अकाउंट में पहली किस्त का ट्रांसफर अप्रैल से जुलाई के बीच होता है. दूसरी किस्‍त खाते में अगस्‍त से नवंबर के बीच आती है और तीसरी किस्‍त दिसंबर से मार्च के बीच आती है. इस वित्त वर्ष पहली किस्‍त सरकार ने 20 जून को जारी की थी, तब 9.44 करोड़ रुपये से ज्‍याद किसानों के अकाउंट में 2000 रुपये आए थे. 

किसे दिया जाता है इस स्‍कीम का लाभ? 
  • 5/6

किसे दिया जाता है इस स्‍कीम का लाभ? 
बता दें कि किसान ऑफिशियल पीएम-किसान पोर्टल पर इस स्कीम के अपडेट चेक कर सकते हैं. वे अपने पेमेंट स्टेटस को ऑनलाइन वेरिफाई भी कर सकते हैं. फरवरी 2019 में शुरू हुई केंद्र सरकार की इस स्‍कीम के तहत शर्तें पूरी करने वाले किसानों को ही डायरेक्‍ट बैंक अकाउंट में पैसा भेजा जाता है. टैक्‍सपेयर और बड़े किसानों को इस स्‍कीम से अयोग्‍य घोषित कर दिया गया है. 

क्‍यों अटक सकती है किस्‍त? 
  • 6/6

क्‍यों अटक सकती है किस्‍त? 
कई बार सरकार के पैसे ट्रांसफर करने के बाद भी किसानों के खाते में पैसा नहीं आता है, जिसके कई कारण हो सकते हैं. ई-केवायसी पूरा नहीं होने पर भी पैसा अटक सकता है. बैंक अकाउंट आधार से लिंक होना चाहिए. अगर आपका बैंक अकाउंट आधार से लिंक नहीं है तो आप इसे जल्‍द लिंक कर सकते हैं. 

Advertisement
Advertisement