सानिया मिर्जा, रोहन बोपन्ना, लिएंडर पेस फ्रेंच ओपन के दूसरे दौर में पहुंचे

फ्रेंच ओपन ग्रैंडस्लैम में भारत के लिए बुधवार का दिन काफी अच्छा रहा. भारत के तीन दिग्गज सानिया मिर्जा, लिएंडर पेस और रोहन बोपन्ना अपने अपने डबल्स पार्टनर के साथ इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के दूसरे दौर में पहुंच गए हैं.

Advertisement
लगातार 41 मैच जीतने के बाद इस साल कतर ओपन में हारी थी सानिया-हिंगिस की जोड़ी लगातार 41 मैच जीतने के बाद इस साल कतर ओपन में हारी थी सानिया-हिंगिस की जोड़ी

अभिजीत श्रीवास्तव

  • नई दिल्ली,
  • 26 मई 2016,
  • अपडेटेड 12:29 PM IST

फ्रेंच ओपन ग्रैंडस्लैम में भारत के लिए बुधवार का दिन काफी अच्छा रहा. भारत के तीन दिग्गज सानिया मिर्जा, लिएंडर पेस और रोहन बोपन्ना अपने अपने डबल्स पार्टनर के साथ इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के दूसरे दौर में पहुंच गए हैं.



पहले कोर्ट पर सानिया मिर्जा उतरीं, जिन्होंने मार्टिना हिंगिस के साथ मिलकर दारिया कासातकिना और एलेक्सजांद्रा पानोवा की जोड़ी को पराजित कर महिला युगल स्पर्धा के दूसरे दौर में जगह बनाई. मौजूदा विम्बलडन, अमेरिकी ओपन और ऑस्ट्रेलियन ओपन चैम्पियन सानिया-मार्टिना की शीर्ष वरीय जोड़ी ने क्लेकोर्ट मेजर के शुरुआती दौर में 7-6, 6-2 से जीत दर्ज की. इस जोड़ी को अपना कैलेंडर स्लैम पूरा करने के लिए यहां खिताब जीतने की जरूरत है. सानिया-मार्टिना ने मैच में तीन बार अपनी सर्विस गंवाई और 12 ब्रेकप्वाइंट का सामना किया. अब इस जोड़ी का सामना कारिन नाप और मैंडी मिनेला की जोड़ी तथा नाओ हिबिनो और एरि होजोमी की जोड़ी के बीच होने वाले मुकाबले के विजेता से होगा.

Advertisement



भारत के ही रोहन बोपन्ना और उनके रोमानियाई जोड़ीदार फ्लोरिन मर्जिया ने पहले राउंड में दबदबा बनाते हुए स्टफेनी रोबर्ट और एलेक्सांद्रे सिडोरेंको की फ्रांसिसी जोड़ी को 6-2, 6-2 से मात दी. जबकि मैच में लिएंडर पेस और उनके पोलिश साथी मार्सिन मातकोवस्की की 16वीं वरीय जोड़ी ने बेलारूस के एलियाकसांद्र बुरी और उज्बेकिस्तान के डेनिस इस्तोमिन की जोड़ी को 7-6, 7-6 से हराया.

एक अन्य भारतीय पूरव राजा ने क्रोएशिया के इवा कार्लोविच के साथ जोड़ी बनाई है. यह जोड़ी लुकास कुबोट और एलेक्सांद्र पेया की नौंवी वरीयता प्राप्त जोड़ी से भिड़ेगी.



मिक्सड डबल्स में सानिया इवान डोडिग के साथ जबकि बोपन्ना रूस की आलिया कुद्रयावत्सेवा के साथ और पेस मार्टिना हिंगिस के साथ खेलेंगे, जिनके साथ उन्होंने 2015 सत्र में तीन ग्रैंडस्लैम जीते थे. हालांकि इस जोड़ी ने फ्रेंच ओपन छोड़ दिया था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »