डायमंड लीग: बोल्ट युग के बाद अब नजरें क्रिस्टियन कोलमैन पर

कोलमैन 2016 रियो ओलंपिक के बाद से 100 मीटर में दुनिया के सबसे तेज धावक हैं.

Advertisement
क्रिस्टियन कोलमैन (getty) क्रिस्टियन कोलमैन (getty)

विश्व मोहन मिश्र

  • लंदन,
  • 20 जुलाई 2018,
  • अपडेटेड 1:29 PM IST

उसैन बोल्ट के संन्यास के बाद विश्व इंडोर 60 मीटर चैंपियन क्रिस्टियन कोलमैन के पास शनिवार से शुरू हो रही लंदन डायमंड लीग की फर्राटा दौड़ में अपनी छाप छोड़ने का सुनहरा मौका होगा.

पिछले साल अगस्त में लंदन स्टेडियम में विश्व चैंपियनशिप सेमीफाइनल में अमेरिका के इस 22 साल के धावक ने 100 मीटर दौड़ में के चार साल के अजेय अभियान पर नकेल कसी थी.

Advertisement

मॉरिस ग्रीन का 19 साल पुराना विश्व इंडोर रिकॉर्ड फरवरी में तोड़ने के बाद अब कोलमैन की नजरें 100 मीटर पर होंगी. वह 2016 रियो ओलंपिक के बाद से 100 मीटर में दुनिया के सबसे तेज धावक हैं. पिछले साल उन्होंने अमेरिका में 9.82 सेकेंड का रिकॉर्ड बनाया था.

सौ मीटर में अमेरिका के कैमरन बुरेल, 2011 के विश्व चैंपियन योहान ब्लैक, दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रमंडल खिताबधारी अकानी सिम्बाइन और ब्रिटेन के रीसे प्रेसकोड शामिल हैं.

पुरुषों की 400 मीटर दौड़ में ग्रेनाडा के किरानी जेम्स की वापसी होगी, जिन्होंने ओलंपिक में स्वर्ण जीता था. महिलाओं की 200 मीटर दौड़ में जमैका की ओलंपिक चैंपियन एलेने थाम्पसन और नीदरलैंड की विश्व चैंपियन डाफने शिपर्स पर सभी की नजरें होंगी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »