चाइना ओपन: दूसरे ही दौर में साइना का सफर थमा, अब सिंधु पर निगाहें

वर्ल्ड नंबर-2 सिंधु दूसरे दौर में चीन की क्वालिफायर युए हान के खिलाफ उतरेंगी.

Advertisement
साइना साइना

विश्व मोहन मिश्र

  • फुजोउ (चीन),
  • 16 नवंबर 2017,
  • अपडेटेड 5:18 PM IST

पिछले हफ्ते नेशनल बैडमिंटन में चैंपियन बने साइना नेहवाल और एचएस प्रणॉय को झटका लगा है. चाइना ओपन सुपर सीरीज प्रीमियर बैडमिंटन टूर्नामेंट के दूसरे ही दौर में दोनों का सफर खत्म हो गया है.

वर्ल्ड नंबर-11 साइना को वर्ल्ड नंबर-4 जापान की अकाने यामागुची ने 21-18, 21-11 से मात दी. जबकि 11वें नंबर के खिलाड़ी प्रणॉय को 53वीं रैंकिंग वाले हॉन्ग कॉन्ग के ली च्युक यू ने 21-19, 21-17 से हराया.

Advertisement

अब भारत की उम्मीदें पीवी सिंधु पर हैं. वर्ल्ड नंबर-2 सिंधु दूसरे दौर में चीन की क्वालिफायर युए हान के खिलाफ उतरेंगी. सिंधु ने पहले दौर में 13वें नंबर की जापानी खिलाड़ी सायाका साटो को 59 मिनट में 24-22, 23-21 से मात दी थी.

साइना को पहले दौर में जीते के लिए अधिक पसीना नहीं बहाना पड़ा था. उन्होंने अमेरिका की बीवेन झांग के खिलाफ पहले दौर का मुकाबला 30 मिनट में 21-12 21-13 से जीता था. जबकि प्रणॉय ने कोरिया के ली डोंग क्युन के खिलाफ ने पहला गेम हारने के बावजूद 18-21, 21-16, 21-19 से मुकाबला जीता था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement