WFI से तनातनी के बीच गोंडा पहुंचीं विनेश फोगाट, महासंघ पर लगाए ये आरोप

विनेश फोगाट ने गोंडा पहुंचकर WFI के कारण बताओ नोटिस का जवाब दिया और दावा किया कि वह राष्ट्रीय ओपन रैंकिंग टूर्नामेंट खेलने की पात्रता रखती हैं. हालांकि WFI ने कहा कि उनका जवाब अधूरा है और अनुशासनात्मक कार्रवाई पूरी होने तक उन्हें प्रतियोगिता में हिस्सा लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी.

Advertisement
विनेश फोगाट प्रतियोगिता में हिस्सा लेने गोंडा पहुंचीं. (Photo: Getty) विनेश फोगाट प्रतियोगिता में हिस्सा लेने गोंडा पहुंचीं. (Photo: Getty)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 11 मई 2026,
  • अपडेटेड 3:54 PM IST

विनेश फोगाट सोमवार को गोंडा पहुंचीं और भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के कारण बताओ नोटिस का जवाब देते हुए उन्होंने दावा किया कि वह राष्ट्रीय ओपन रैंकिंग टूर्नामेंट में भाग लेने की वो योग्यता रखती हैं.  हालांकि, WFI ने साफ कर दिया कि अनुशासनात्मक कार्रवाई पूरी होने तक उन्हें प्रतियोगिता में हिस्सा लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी.

महासंघ ने पहले कहा था कि विनेश 26 जून 2026 तक घरेलू प्रतियोगिताओं में हिस्सा नहीं ले सकतीं, क्योंकि डोपिंग रोधी नियमों के तहत संन्यास के बाद वापसी करने वाले खिलाड़ी को छह महीने का अनिवार्य नोटिस देना होता है.

Advertisement

गोंडा पहुंचने के बाद विनेश ने WFI के नोटिस का जवाब देते हुए कहा कि विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी (WADA) की संहिता का नियम 5.6.1 उन पर लागू नहीं होता. उनका कहना है कि उन्होंने जून में ही United World Wrestling (UWW) को संन्यास से वापसी के अपने फैसले की जानकारी दे दी थी.

अपने जवाब में विनेश ने दावा किया कि वह वापसी से जुड़ी प्रक्रियागत औपचारिकताएं पहले ही पूरी कर चुकी हैं, इसलिए उन्हें प्रतियोगिता में भाग लेने से नहीं रोका जा सकता.

यह भी पढ़ें: विनेश फोगाट को WFI ने दिया तगड़ा झटका, इस रेसलिंग टूर्नामेंट से हुईं OUT, एशियन गेम्स खेलना भी मुश्किल

हालांकि, WFI सूत्रों का कहना है कि महासंघ उनके जवाब से संतुष्ट नहीं है. सूत्रों के मुताबिक, विनेश ने केवल अपनी पात्रता पर जवाब दिया है, लेकिन उन पर लगाए गए अनुशासनहीनता और नियम उल्लंघन के आरोपों पर स्पष्ट जवाब नहीं दिया.

Advertisement

महासंघ के एक सूत्र ने पीटीआई से कहा, उनका जवाब पूरा नहीं है. उन्होंने पूरे कारण बताओ नोटिस का जवाब नहीं दिया है. जब तक अनुशासनात्मक कार्रवाई पूरी नहीं हो जाती, वह भाग नहीं ले सकतीं.

जानें क्या है पूरा विवाद

विवाद तब शुरू हुआ जब WFI ने विनेश को तल्ख कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए उन पर अनुशासनहीनता, महासंघ के नियम तोड़ने और डोपिंग रोधी प्रक्रिया के उल्लंघन के आरोप लगाए. इसके जवाब में विनेश ने आरोप लगाया था कि महासंघ उनकी वापसी रोकने की कोशिश कर रहा है.

महासंघ ने यह भी कहा कि यह गलत धारणा फैलाई जा रही है कि विनेश को रोकने के लिए राष्ट्रीय ओपन रैंकिंग टूर्नामेंट के चयन मानदंड बदले गए हैं. गौरतलब है कि Paris Olympics 2024 में महिलाओं के 50 किलोग्राम वर्ग के फाइनल से अयोग्य घोषित किए जाने के बाद विनेश ने कुश्ती से संन्यास लेने का ऐलान किया था.

हालांकि, विनेश के पति का कहना है कि उन्होंने आधिकारिक रूप से कभी संन्यास की घोषणा नहीं की थी और केवल सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा की थी. वहीं WFI का दावा है कि दिसंबर 2024 में UWW के पत्र में कहा गया था कि इस बारे में इंटरनेशनल टेस्टिंग एजेंसी (ITA) को सूचित किया गया था.

Advertisement

राष्ट्रीय ओपन रैंकिंग प्रतियोगिता मंगलवार से शुरू हो रही है और अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि WFI आगे क्या फैसला लेता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »