भारतीय ग्रैंडमास्टर प्रणेश एम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रतिष्ठित कनिजा ओपन शतरंज टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर लिया. 19 वर्षीय प्रणेश ने निर्णायक नौवें और अंतिम दौर में जर्मनी के वादिम पेट्रोव्स्की को सफेद मोहरों से मात देकर चैम्पियन बनने का गौरव हासिल किया.
प्रणेश ने टूर्नामेंट के आखिरी दौर में बेहतरीन खेल दिखाया और जीत के साथ अपने अभियान का शानदार अंत किया. 2673 रेटिंग वाले प्रणेश मौजूदा FIDE विश्व रैंकिंग में 44वें स्थान पर हैं.
प्रणेश की इस उपलब्धि पर हंगरी स्थित भारतीय दूतावास ने भी उन्हें बधाई दी. दूतावास ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा, 'प्रणेश को बहुत-बहुत बधाई. वैश्विक मंच पर भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन देखकर हमें बेहद गर्व हो रहा है. हंगरी भारतीय शतरंज के लिए एक बेहतरीन मंच बना हुआ है.'
प्रणेश की यह जीत अंतरराष्ट्रीय शतरंज में भारतीय युवाओं के बढ़ते दबदबे की एक और मिसाल है.
आजतक स्पोर्ट्स डेस्क