मेसी के भविष्य को लेकर अब भी असमंजस, बार्सिलोना के साथ बैठक रही बेनतीजा

लियोनेल मेसी का बार्सिलोना के साथ भविष्य को लेकर अब भी असमंजस की स्थिति बनी हुई है. इस स्टार फुटबॉलर के पिता और क्लब के अधिकारियों के बीच पहली बैठक बिना किसी नतीजे पर पहुंचे खत्म गई.

Advertisement
Lionel Messi (File photo) Lionel Messi (File photo)

aajtak.in

  • बार्सिलोना,
  • 03 सितंबर 2020,
  • अपडेटेड 12:33 AM IST
  • बार्सिलोना और मेसी के पिता के बीच हुई थी बैठक
  • पहली बैठक बिना किसी नतीजे पर पहुंचे खत्म हुई
  • मेसी ने पिछले हफ्ते कहा था- बार्सिलोना छोड़ना चाहते हैं

लियोनेल मेसी का बार्सिलोना के साथ भविष्य को लेकर अब भी असमंजस की स्थिति बनी हुई है. इस स्टार फुटबॉलर के पिता और क्लब के अधिकारियों के बीच पहली बैठक बिना किसी नतीजे पर पहुंचे समाप्त हो गई.

इस बैठक के बारे में जानकारी रखने वाले एक व्यक्ति ने गोपनीयता की शर्त पर एसोसिएटेड प्रेस (AP) को बताया कि क्लब के अध्यक्ष जोसेफ बारटोम्यू और मेसी के पिता और एजेंट जॉर्ज मेसी के बीच इस अर्जेंटीनी स्टार के क्लब छोड़ने के आग्रह पर डेढ़ घंटे से भी अधिक समय बातचीत हुई, लेकिन इसमें कोई समाधान नहीं निकला.

Advertisement

लियोनेल मेसी ने पिछले सप्ताह बार्सिलोना से कहा था कि वह क्लब छोड़ना चाहते हैं. उन्होंने अपने अनुबंध के उस नियम का सहारा लिया था जिसके अनुसार वह सत्र के अंत में बिना कोई राशि दिए क्लब से जा सकते हैं.

लेकिन बार्सिलोना ने दावा किया है कि इस नियम की सीमा जून में समाप्त हो गई है और उन्हें जून 2021 तक अपने मौजूदा अनुबंध को पूरा करना होगा या फिर क्लब छोड़ने से पहले 70 करोड़ यूरो (83 करोड़ 70 लाख डॉलर) का भुगतान करना होगा.

बार्सिलोना कह रहा है कि वह मेसी के क्लब से जाने में सहायता नहीं करेगा और सिर्फ अनुबंध को बढ़ाने पर बातचीत करेगा. क्लब ने अर्जेंटीना के इस स्टार फुटबॉलर को दो साल का अनुबंध बढ़ाने की पेशकश की है जिससे वह 2022-23 सत्र तक टीम से जुड़े रहेंगे.

Advertisement

बैठक में बार्सिलोना के अधिकारी जेवियर बोर्डास और मेसी के भाई रॉड्रिगो भी शामिल थे. मेसी के परिवार का एक वकील भी इस दौरान मौजूद था. बैठक में दोनों पक्षों ने अपनी स्थिति स्पष्ट की. जॉर्ज मेसी ने कहा कि खिलाड़ी क्लब को छोड़ना चाहता है और बार्सिलोना ने कहा कि वह स्थानांतरण का अनुरोध स्वीकार नहीं करेगा.
 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »