जसपाल राणा की अंत‍िम व‍िदाई में ब‍िलख पड़ीं मनु भाकर, रो-रोकर हुआ बुरा हाल... पोस्ट में छलका दर्द

मनु भाकर अपने गुरु और कोच जसपाल राणा के निधन से गहरे सदमे में हैं. 49 वर्षीय दिग्गज निशानेबाज के निधन को मनु ने अपूरणीय क्षति बताया. मनु कोच जसपाल राणा को श्रद्धांजलि देते वक्त बेहद भावुक दिखीं और खुद को रोक नहीं पाई.

Advertisement
मनु भाकर कोच जसपाल राणा की श्रद्धांजलि पर हुई भावुक (Photo: ITG) मनु भाकर कोच जसपाल राणा की श्रद्धांजलि पर हुई भावुक (Photo: ITG)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 13 जून 2026,
  • अपडेटेड 2:14 PM IST

भारत के दिग्गज निशानेबाज और शूट‍िंंग कोच जसपाल राणा के निधन से खेल दुनिया में शोक की लहर है. मनु भाकर ने अपने गुरु और कोच जसपाल राणा के निधन पर गहरा दुख जताया. उन्होंने कहा कि यह उनके लिए एक ऐसी क्षति है जिसकी भरपाई कभी नहीं हो सकती. 

मनु भाकर ने भावुक होकर कहा कि जसपाल राणा सिर्फ कोच नहीं थे, बल्कि उनके मार्गदर्शक, प्रेरणास्रोत और परिवार के सदस्य जैसे थे. उनके मार्गदर्शन ने उन्हें कठिन समय में संभाला और सफलता की राह दिखाई.

Advertisement

मनु भाकर के कोच और द‍िग्गज न‍िशानेबाज जसपाल राणा का (शुक्रवार) 12 जून को 49 साल की उम्र में निधन हो गया. जसपाल राणा ने ही मनु भाकर को कोचिंग दी थी और उनके मार्गदर्शन में मनु ने पेरिस ओलंपिक 2024 में दो कांस्य पदक जीतकर इतिहास रचा था.

ओलंपिक पदक विजेता निशानेबाज मनु भाकर अपने कोच जसपाल राणा के निधन से गहरे सदमे में हैं. शुक्रवार को देहरादून में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ अपने कोच और गुरु जसपाल राणा को अंतिम श्रद्धांजलि देने पहुंचीं 24 वर्षीय ओलंपियन मनु एक ऐसी हकीकत का सामना कर रही थीं, जिसके लिए वह खुद को बिल्कुल तैयार नहीं मानती थीं. 

उनके मार्गदर्शक और मेंटर जसपाल राणा के अचानक और दुखद निधन ने उन्हें गहरे सदमे में डाल दिया है.

अपूरणीय क्षति 💔🕉️🙏🏻🇮🇳 pic.twitter.com/XiU38FFhmA

Advertisement
— Manu Bhaker🇮🇳 (@realmanubhaker) June 13, 2026

शनिवार को मनु भाकर ने सोशल मीडिया पर 2018 से 2024 तक के अपने और जसपाल राणा के सफर की यादों से जुड़ी तस्वीरों का एक भावुक कोलाज साझा किया. 

इन तस्वीरों के साथ उन्होंने सिर्फ दो शब्द लिखे, जो उनके दर्द और पूरे देश के शोक को बयां कर रहे थे, भाकर ने लिखा, 'अपूरणीय क्षति.' साथ में भाकर ने अपने पोस्ट में टूटे दिल वाली इमोजी भी लगाई.

यह भी पढ़ें: जसपाल राणा के निधन से टूटी ओलंप‍िक मेडल‍िस्ट मनु भाकर, मां बोलीं- वो बोलने की हालत में नहीं

मनु भाकर ने कहा, 'मुझे अब भी यकीन नहीं हो रहा है. यह खबर अविश्वसनीय है. मैं अभी तक इसे स्वीकार नहीं कर पा रही हूं. वह सिर्फ मेरे कोच, मेंटर या मार्गदर्शक ही नहीं थे, बल्कि एक ऐसे दोस्त भी थे जो मुझे ज्यादातर लोगों से बेहतर समझते थे.'

मनु ने आगे कहा, 'हर मेडल, हर सफलता और पोडियम पर बिताया गया हर पल मुझे हमेशा उनकी याद दिलाएगा. उन जीतों में उनका भी हिस्सा है, क्योंकि उन्होंने मेरे करियर के सबसे मुश्किल दौर में भी मुझ पर विश्वास करना कभी नहीं छोड़ा. शूटिंग रेंज अब कभी पहले जैसी नहीं लगेगी. उनकी आवाज, उनकी सलाह और उनकी मौजूदगी मेरी रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा थीं. यह सोचकर ही दिल दुखता है कि अब मैं उन्हें वहां खड़ा हुआ फिर कभी नहीं देख पाऊंगी.'

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »