‘2024 के ओलंपिक में पुरुष के साथ महिला टीम भी जीतेगी मेडल’, गोलकीपर श्रीजेश की भविष्यवाणी

भारतीय पुरुष हॉकी टीम के गोलकीपर श्रीजेश ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2021 में पेरिस ओलंपिक को लेकर भविष्यवाणी की है. श्रीजेश का कहना है कि उन्हें उम्मीद है कि पुरुष-महिला हॉकी टीम अगले ओलंपिक में मेडल जीतेगी.

Advertisement
 P R Sreejesh (India Today) P R Sreejesh (India Today)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 09 अक्टूबर 2021,
  • अपडेटेड 5:04 PM IST
  • इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2021 में शामिल हुए श्रीजेश
  • ‘अगला ओलंपिक खेलना चाहता हूं, फिटनेस पर नज़र’

टोक्यो ओलंपिक में देश का परचम लहराने वाले भारतीय पुरुष हॉकी टीम के गोलकीपर श्रीजेश ने एक बड़ी भविष्यवाणी की है. इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2021 में श्रीजेश ने कहा कि 2024 के पेरिस ओलंपिक में भारतीय पुरुष हॉकी टीम और भारतीय महिला हॉकी टीम दोनों ही मेडल जीतेंगी. 

श्रीजेश ने कहा कि वह भी पेरिस ओलंपिक खेलना चाहते हैं, वह तब तक टीम को नहीं छोड़ेंगे जबतक उन्हें निकाला नहीं जाएगा. लेकिन काफी कुछ सिर्फ फिटनेस पर ही निर्भर करता है. बता दें कि भारतीय गोलकीपर श्रीजेश को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए हाल ही में FIH के सालाना अवॉर्ड में बेस्ट पुरुष गोलकीपर चुना गया था. 

Advertisement

रिटायरमेंट को लेकर श्रीजेश ने कहा कि कोई भी खिलाड़ी ओलंपिक खेलने से मना नहीं करना चाहता है. मेरा 21 साल का करियर हो गया है, लेकिन मैं यही सोचता हूं कि एक दिन, एक मैच, फिर एक ओलंपिक भी खेलना चाहता हूं.  

कई खिलाड़ियों ने लिया है संन्यास

बता दें कि ये सवाल इसलिए भी अहम रहा क्योंकि टोक्यो ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे रुपिंदर पाल सिंह, बिरेंद्र लाकरा और एसवी सुनील ने हाल ही में अंतरराष्ट्रीय हॉकी से संन्यास ले लिया.

गोलकीपर श्रीजेश के ओलंपिक में हिस्सा लेने को लेकर कप्तान मनप्रीत सिंह ने कहा कि हमारी तरफ से श्रीजेश पेरिस ओलंपिक में जा रहे हैं, लेकिन बाकी सबकुछ फिटनेस पर ही निर्भर करता है. दोनों खिलाड़ियों ने बताया कि किस तरह टोक्यो ओलंपिक में मेडल जीतने के बाद काफी कुछ बदल गया है. लोगों में हॉकी के प्रति प्यार बढ़ा है और अब युवा भी हॉकी के प्रति आकर्षित हो रहे हैं. 

Advertisement


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »