Men's U18 Hockey Asia Cup 2026: भारतीय टीम तीसरी बार बनी चैम्पियन, फाइनल में मेजबान जापान पस्त

भारतीय टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए तीसरी बार मेन्स अंडर-18 एशिया कप जीत लिया. युवा खिलाड़ियों के दमदार प्रदर्शन ने ना सिर्फ भारत को चैम्पियन बनाया, बल्कि भविष्य के लिए भी उम्मीद की नई किरण जगा दी है.

Advertisement
हॉकी में भारत की एक और ऐतिहासिक कामयाबी... (Photo: X/@TheHockeyIndia) हॉकी में भारत की एक और ऐतिहासिक कामयाबी... (Photo: X/@TheHockeyIndia)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • काकामिगाहारा,
  • 06 जून 2026,
  • अपडेटेड 6:49 PM IST

भारतीय हॉकी टीम ने एक बार फिर एशिया में अपना दबदबा साबित करते हुए मेन्स अंडर-18 एशिया कप 2026 का खिताब जीत लिया. जापान के काकामिगाहारा स्थित कावासाकी हेवी इंडस्ट्रीज हॉकी स्टेडियम में खेले गए फाइनल में भारत ने मेजबान जापान को 4-1 से करारी शिकस्त देकर तीसरी बार ट्रॉफी अपने नाम की.

फाइनल में भारत के स्टार खिलाड़ी पूर्ति आशीष तानी ने शानदार हैट्रिक लगाकर जीत में अहम भूमिका निभाई. कप्तान केतन कुशवाहा ने भी एक गोल दागा. जापान के लिए गाकू नुमादा ने एकमात्र गोल किया, लेकिन भारत के आक्रामक खेल के सामने मेजबान टीम टिक नहीं सकी.

Advertisement

पाकिस्तान के खिलाफ सेमीफाइनल में 5-3 की जीत दर्ज करने के बाद भारतीय टीम पूरे आत्मविश्वास के साथ मैदान पर उतरी थी. फाइनल में भी भारतीय खिलाड़ियों ने शुरुआत से ही आक्रामक तेवर दिखाए और जापान को संभलने का मौका नहीं दिया. भारतीय टीम ने गेंद पर नियंत्रण बनाए रखा और लगातार हमलों के दम पर मैच को एकतरफा बना दिया.

पूर्ति आशीष तानी ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार फॉर्म दिखाई और फाइनल में भी अपनी छाप छोड़ी. उनकी हैट्रिक ने जापान की वापसी की उम्मीदों को पूरी तरह खत्म कर दिया. वहीं कप्तान केतन कुशवाहा ने नेतृत्व के साथ-साथ मैदान पर भी अहम योगदान दिया.

भारत ने मेन्स अंडर-18 एशिया कप में अपना तीसरा खिताब जीता और यह साबित कर दिया कि युवा स्तर पर भारतीय हॉकी लगातार नई ऊंचाइयों को छू रही है. टीम का प्रदर्शन इस बात का संकेत है कि आने वाले वर्षों में भारतीय हॉकी को कई नए सितारे मिलने वाले हैं.

Advertisement

भारतीय हॉकी के लिए यह दिन और भी खास रहा क्योंकि इससे पहले महिला अंडर-18 टीम ने कांस्य पदक के मुकाबले में साउथ कोरिया को 3-0 से हराया.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »