रोनाल्डो का आखिरी वर्ल्ड कप सोमवार को खत्म हो गया. पुर्तगाल को राउंड ऑफ 16 में स्पेन के हाथों 1-0 से हार का सामना करना पड़ा. यह मैच अर्लिंगटन में खेला गया और इसी के साथ 41 साल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो का छठा और आखिरी वर्ल्ड कप सफर पूरा हुआ. मैच के बाद रोनाल्डो का चेहरा उदास था लेकिन उन्होंने फैंस की तरफ हाथ हिलाकर उनका शुक्रिया अदा किया.
मैच में रोनाल्डो को गोल करने का मौका मिला था लेकिन स्पेन के गोलकीपर उनाई सिमोन ने शानदार छलांग लगाकर गेंद रोक दी. रोनाल्डो ने कुल तीन शॉट लिए जिनमें से दो गोल के दायरे में थे.
एक मौके पर टीम के साथी जोआओ फेलिक्स के हेडर के बाद गेंद सिमोन के कंधे से टकराई और रोनाल्डो ने पीछे की तरफ किक मारी लेकिन सिमोन उस वक्त हवा में होते हुए भी दोनों हाथों से गेंद पकड़ने में कामयाब रहे.
मैच से एक दिन पहले रोनाल्डो ने करीब 25 मिनट तक पत्रकारों से बात की थी. उन्होंने कहा था कि वे उम्मीद करते हैं कि यह उनका आखिरी मैच न हो और वे अपने आखिरी वर्ल्ड कप को पूरी तरह से जीना चाहते हैं.
यह भी पढ़ें: पहले रोनाल्डो को ललकारा, फिर 90 मिनट में बिखर गई World Cup की 'Sexiest Fan'
वर्ल्ड कप अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में सबसे ज्यादा 146 गोल उनके नाम हैं. वर्ल्ड कप में उनके कुल 11 गोल हैं जो करियर लिस्ट में नौवें नंबर पर आते हैं. साल 2006 में अपने डेब्यू वर्ल्ड कप में रोनाल्डो सेमीफाइनल तक पहुंचे थे और यही उनका सबसे अच्छा प्रदर्शन रहा.
दूसरी तरफ स्पेन ने एक नया रिकॉर्ड भी बनाया. टीम ने लगातार छठी बार अपने गोलपोस्ट को क्लीन शीट रखा जो वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे बड़ा रिकॉर्ड है. इससे पहले यह रिकॉर्ड इटली और स्विट्जरलैंड के नाम था.
गोलकीपर सिमोन ने भी लगातार 609 मिनट तक कोई गोल न खाने का रिकॉर्ड बना लिया है जो इटली के दिग्गज गोलकीपर वाल्टर जेंगा के 1990 के रिकॉर्ड से भी आगे निकल गया है.
aajtak.in