फीफा वर्ल्ड कप 2026 के राउंड ऑफ-32 में पुर्तगाल ने क्रोएशिया को 2-1 से हराकर प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली. इस हार के साथ ही जहां क्रोएशिया का विश्व कप अभियान खत्म हो गया, वहीं स्टैंड्स में बैठी उसकी सबसे ग्लैमरस सुपरफैन इवाना नॉल का सपना भी चकनाचूर हो गया.
मैच खत्म होने के कुछ ही देर बाद इवाना ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर स्टेडियम का एक वीडियो शेयर किया. उस पर उन्होंने सिर्फ चार शब्द लिखे- 'This was so sad.' इन चार शब्दों में क्रोएशिया के फुटबॉल प्रेमियों की मायूसी साफ झलक रही थी.
मैच से पहले रोनाल्डो को दी थी चुनौती
मैच से पहले इवाना पूरे आत्मविश्वास में थीं. घाना के खिलाफ क्रोएशिया की जीत के बाद उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा था-
'Croatia 2:1, just like I predicted. Lucky KRAVATA is coming to Toronto. Cristiano Ronaldo, get ready for us!!!' "(क्रोएशिया 2-1 से जीता, बिल्कुल वैसा ही जैसा मैंने भविष्यवाणी की थी) मेरा 'लकी क्रावाटा' भी टोरंटो आ रहा है. क्रिस्टियानो रोनाल्डो, हमारे लिए तैयार रहना!!!'
यह पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ. यहां 'Lucky KRAVATA' किसी व्यक्ति का नाम नहीं था. दरअसल, 'Kravata' क्रोएशियाई भाषा में नेकटाई (Tie) को कहा जाता है, जिसे क्रोएशिया की सांस्कृतिक पहचान भी माना जाता है. इवाना अक्सर क्रोएशियाई रंगों वाली टाई या उससे जुड़े प्रतीक को अपना 'Lucky Kravata' यानी 'लकी चार्म' बताती हैं. उनका मतलब था कि उनका शुभ प्रतीक भी टोरंटो पहुंच रहा है और अब क्रिस्टियानो रोनाल्डो को मुकाबले के लिए तैयार रहना चाहिए.
पहले गोल पर मनाया जोरदार जश्न
टोरंटो में जैसे ही मुकाबला शुरू हुआ, इवाना का आत्मविश्वास और बढ़ गया. क्रोएशिया ने शुरुआती बढ़त बनाई तो उन्होंने तुरंत इंस्टाग्राम स्टोरी पर गोल का वीडियो शेयर किया. स्टेडियम में मौजूद हजारों क्रोएशियाई प्रशंसकों के साथ वह भी खुशी से झूमती नजर आईं. उस समय ऐसा लग रहा था कि उनकी भविष्यवाणी सच साबित होने वाली है.
... लेकिन फुटबॉल में कुछ ही मिनटों में कहानी बदल जाती है.
रोनाल्डो ने पलट दिया पूरा मैच
शुरुआती गोल खाने के बाद पुर्तगाल ने शानदार वापसी की. क्रिस्टियानो रोनाल्डो की अगुआई वाली टीम ने लगातार दबाव बनाया और दो गोल दागकर मुकाबला 2-1 से अपने नाम कर लिया. इसके साथ ही पुर्तगाल ने प्री-क्वार्टर फाइनल का टिकट हासिल कर लिया, जबकि क्रोएशिया का सफर यहीं समाप्त हो गया.
दरअसल, क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने 68वें मिनट में पेनल्टी पर गोल दागकर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया. यह फीफा वर्ल्ड कप के नॉकआउट चरण में रोनाल्डो का पहला गोल भी रहा. इसके बाद गोंसालो रामोस ने विजयी गोल दागते हुए पुर्तगाल को 2-1 की शानदार जीत दिला दी.
इस हार के बाद 40 साल के लुका मोड्रिक के विश्व कप करियर को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गईं. पांच विश्व कप खेल चुके मोड्रिक के लिए यह आखिरी विश्व कप मैच साबित हो सकता है. अंतिम सीटी बजने के बाद रोनाल्डो ने अपने पूर्व रियल मैड्रिड साथी को गले लगाया और उन्हें 'फुटबॉल का लीजेंड' बताया. दोनों दिग्गजों का यह भावुक पल सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया.
पुर्तगाल से भिड़ंत से पहले इवाना नॉल पूरे आत्मविश्वास में नजर आईं. उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी में जर्मनी और नीदरलैंड्स के बाहर होने का जिक्र करते हुए लिखा, 'अगर यही लॉजिक चला, तो अब पुर्तगाल की बारी है.' लेकिन मैदान पर उनकी यह भविष्यवाणी पूरी तरह उलटी पड़ गई. पुर्तगाल ने न सिर्फ प्री-क्वार्टर फाइनल का टिकट कटाया, बल्कि इवाना की उम्मीदों पर भी पानी फेर दिया.
हार के बाद छलक पड़ा दर्द
जिस इवाना ने मैच से पहले रोनाल्डो को चुनौती दी थी, वही हार के बाद बेहद मायूस नजर आईं. उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर स्टेडियम का वीडियो साझा करते हुए सिर्फ लिखा- 'This was so sad.'
कुछ घंटे पहले तक जीत का जश्न मनाने वाली इवाना के लिए यह हार किसी बड़े झटके से कम नहीं थी. उनका रिएक्शन सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो गया.
कौन हैं इवाना नॉल?
इवाना नॉल को दुनिया ने पहली बार 2022 के कतर फीफा वर्ल्ड कप के दौरान बड़े पैमाने पर पहचाना था. क्रोएशिया की पारंपरिक लाल-सफेद चेकर्ड ड्रेस में उनकी मौजूदगी ने उन्हें सोशल मीडिया सेंसेशन बना दिया. उनकी तस्वीरें और वीडियो दुनिया भर में वायरल हुए और कई अंतरराष्ट्रीय मीडिया संस्थानों ने उन्हें 'World Cup's Sexiest Fan' तक कहा.
आज इवाना के इंस्टाग्राम पर लाखों फॉलोअर्स हैं. वह मॉडलिंग के साथ-साथ डीजे के तौर पर भी काम करती हैं. हालांकि उनकी सबसे बड़ी पहचान अब भी क्रोएशियाई फुटबॉल टीम की सबसे ग्लैमरस और जुनूनी समर्थक के रूप में है.
हर मैच में दिखीं, लेकिन आखिर में टूट गया सपना
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में भी इवाना लगभग हर क्रोएशियाई मुकाबले में स्टेडियम पहुंचीं. वह हजारों क्रोएशियाई समर्थकों के साथ फैन मार्च का भी हिस्सा बनीं और हर मैच के दौरान सोशल मीडिया पर लगातार तस्वीरें और वीडियो साझा करती रहीं.
लेकिन टोरंटो में खेला गया यह मुकाबला उनकी उम्मीदों के मुताबिक खत्म नहीं हुआ. पहले गोल पर खुशी से झूमने वाली इवाना को आखिर में सिर्फ चार शब्दों में अपना दर्द बयान करना पड़ा- 'This was so sad.'
एक ही रात में बहुत कुछ बदल गया. पुर्तगाल अगले दौर में पहुंच गया, लुका मोड्रिक के विश्व कप भविष्य पर सवाल खड़े हो गए और रोनाल्डो को चुनौती देने वाली इवाना नॉल की जीत की भविष्यवाणी भी गलत साबित हो गई.
आजतक स्पोर्ट्स डेस्क