दुनिया की सबसे ग्लैमरस फुटबॉलर ने की सगाई, घुटनों के बल बैठकर बॉयफ्रेंड ने किया प्रपोज

स्विट्जरलैंड की स्टार फुटबॉलर अलीशा लेहमन अक्सर अपने खेल के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं. अलीशा लेहमन और मोंटेल मैकेंजी ने अपने रिश्ते को नई पहचान दी है और दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं.

Advertisement
अलीशा लेहमान ने की सगाई... (Photo: instagram/@alishalehmann7) अलीशा लेहमान ने की सगाई... (Photo: instagram/@alishalehmann7)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • ,
  • 25 जून 2026,
  • अपडेटेड 2:13 PM IST

दुनिया की सबसे खूबसूरत फुटबॉलर अलीशा लेहमन ने अपनी जिंदगी की नई पारी शुरू करने का ऐलान कर दिया है. स्विट्जरलैंड की स्टार फुटबॉलर ने सोशल मीडिया पर सगाई की खूबसूरत तस्वीरें साझा करते हुए बताया कि उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड और 'लव आइलैंड' स्टार मोंटेल मैकेंजी का शादी का प्रस्ताव स्वीकार कर लिया है. समुद्र किनारे सूर्यास्त के दौरान हुए इस रोमांटिक प्रपोजल की तस्वीरें मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं.

Advertisement

27 वर्षीय अलीशा लेहमन ने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें पोस्ट कीं, जिनमें मोंटेल मैकेंजी घुटनों के बल बैठकर उन्हें अंगूठी पहनाते नजर आ रहे हैं. इस खास पल के दौरान अलीशा लेहमन भावुक हो गईं और खुशी से अपना चेहरा छिपाती दिखाई दीं. तस्वीरों के साथ उन्होंने लिखा, हमेशा और हमेशा के लिए.'

सूर्यास्त के खूबसूरत नजारे के बीच हुए इस प्रपोजल ने अलीशा लेहमन को पूरी तरह भावुक कर दिया. तस्वीरों में वह काले रंग की स्टाइलिश ड्रेस में नजर आ रही हैं, जबकि मोंटेल मैकेंजी ने बेहद खास अंदाज में उन्हें शादी के लिए प्रपोज किया. अंगूठी स्वीकार करने के बाद दोनों ने एक-दूसरे को गले लगाया और कैमरे के सामने अपनी खुशी जाहिर की. सगाई की तस्वीरें सामने आते ही फुटबॉल जगत, मनोरंजन जगत और सोशल मीडिया की कई बड़ी हस्तियों ने दोनों को बधाई दी.
यह भी पढ़ें: धूप, पूल और फुटबॉल का जादू... स्विस स्टार अलीशा के हर 'मूवमेंट' पर फैन्स 'बेकाबू'

Advertisement

अलीशा लेहमन और मोंटेल मैकेंजी ने इसी साल अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया था. रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों की पहली मुलाकात 'बॉलर लीग' के दौरान हुई थी. अलीशा वहां टीम मैनेजर की भूमिका निभा रही थीं, जबकि मोंटेल खिलाड़ी के तौर पर प्रतियोगिता का हिस्सा थे. करीबी सूत्रों का कहना है कि दोनों के बीच शुरुआत से ही मजबूत बॉन्डिंग बन गई थी और उनका रिश्ता काफी तेजी से आगे बढ़ा. यही वजह रही कि कुछ ही महीनों में दोनों ने अपनी जिंदगी साथ बिताने का फैसला कर लिया.
यह भी पढ़ें: ‘तुम फुटबॉलर नहीं, सिर्फ हॉट!’ इस एक ताने ने हिला दी अलीशा की जिंदगी, छलका दर्द

कुछ समय पहले दोनों को एक ज्वेलरी स्टोर में साथ देखा गया था, जिसके बाद सगाई की खबरें सामने आने लगी थीं. हालांकि उस समय इन अटकलों को खारिज कर दिया गया था. अब अलीशा लेहमन की आधिकारिक घोषणा के बाद साफ हो गया है कि दोनों लंबे समय से अपने रिश्ते को अगले स्तर पर ले जाने की तैयारी कर रहे थे.

मोंटेल मैकेंजी से पहले अलीशा लेहमन का नाम ब्राजील के फुटबॉलर डगलस लुइज के साथ जुड़ा था. दोनों कई साल तक रिलेशनशिप में रहे और 2024 में जुवेंटस क्लब से भी जुड़े थे. हालांकि बाद में दोनों का रिश्ता खत्म हो गया. ब्रेकअप के बाद अलीशा ने अपने खेल और करियर पर पूरा ध्यान दिया. मैदान के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी उनकी लोकप्रियता लगातार बढ़ती गई. आज उनके लाखों फॉलोअर्स हैं और वह दुनिया की सबसे ज्यादा चर्चित महिला फुटबॉलरों में गिनी जाती हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »