दुनिया की सबसे सेक्सी फुटबॉलर’… ये टैग सुनने में जितना आकर्षक लगता है, अलीशा लेहमन के लिए उतना ही भारी साबित हुआ. स्विट्जरलैंड की इस स्टार फुटबॉलर ने अब उस कड़वी सच्चाई का खुलासा किया है, जिसने एक वक्त पर उन्हें फुटबॉल छोड़ने तक पर मजबूर कर दिया था. Instagram/(@alishalehmann7)
ग्लैमर और फॉलोअर्स की चकाचौंध के पीछे एक ऐसी लड़ाई चल रही थी, जिसे बहुत कम लोग देख पाए. 27 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स के साथ अलीशा का नाम मैदान से ज्यादा सोशल मीडिया पर गूंजने लगा. लेकिन इसी पहचान ने उनके खेल पर सवाल खड़े कर दिए- लोगों ने मान लिया कि वह ‘सीरियस फुटबॉलर’ नहीं हैं. Instagram/(@alishalehmann7)
यही गलत धारणा उनके लिए सबसे बड़ा झटका बनी. अलीशा ने बताया कि करियर के शुरुआती दौर में यह आलोचना उन्हें भीतर तक तोड़ देती थी. हालात ऐसे हो गए थे कि उन्होंने अपनी मां से तक कह दिया था- क्या मैं फुटबॉल छोड़ दूं? Instagram/ (@alishalehmann7)
असल दर्द यहीं था- लोग उनकी मेहनत नहीं, सिर्फ उनकी छवि देख रहे थे. उन्होंने साफ कहा, 'लोग सोचते हैं कि मैं सिर्फ ट्रेनिंग करती हूं और फिर TikTok बनाती हूं… लेकिन सच्चाई इससे बिल्कुल अलग है.' Instagram/(@alishalehmann7)
वह बताती हैं कि उनकी जिंदगी पूरी तरह फुटबॉल के इर्द-गिर्द घूमती है- सख्त रूटीन, पूरा आराम और हर छोटी चीज पर फोकस, ताकि मैदान पर प्रदर्शन बेहतर हो सके. Instagram/(@alishalehmann7)
लेकिन सोशल मीडिया की दुनिया ने उनकी इस मेहनत को धुंधला कर दिया. अब Leicester City Women के साथ इंग्लैंड में वापसी कर चुकी अलीशा कहती हैं कि उन्होंने अब आलोचनाओं से ऊपर उठना सीख लिया है. वह कहती हैं, 'अब फर्क नहीं पड़ता… लोग क्या सोचते हैं, यह उनकी राय है. मैं सिर्फ अपने खेल पर ध्यान देती हूं.' Instagram/ (@alishalehmann7)
उनका सफर West Ham United Women, Everton Women, Aston Villa Women से लेकर Juventus Women और Como Women तक फैला है...लेकिन हर जगह एक सवाल उनके साथ चलता रहा- क्या वह सच में फुटबॉल को गंभीरता से लेती हैं? Instagram/ (@alishalehmann7)
अलीशा का जवाब साफ है,'अगर ट्रेनिंग के बाद डेटा संतोषजनक नहीं होता, तो वह खुद एक्स्ट्रा मेहनत करती हैं. यानी, मैदान पर उनका जवाब सिर्फ शब्दों से नहीं, प्रदर्शन से आता है. Instagram/(@alishalehmann7)
खैर... मैदान पर अलीशा लेहमन के पैरों से निकली गेंद गोल में पहुंचे या नहीं, लेकिन मैदान के बाहर उनकी एक मुस्कान सीधे दिल के दरवाजे खोल देती है Instagram/(@alishalehmann7).