WPL 2027: ऑक्शन के लिए किस टीम के पास है सबसे ज्यादा पैसा! इन दिग्गजों पर लगेगी करोड़ों की बोली?

महिला प्रीमियर लीग के लिए मिनी ऑक्शन का आयोजन बुधवार को किया जाना है. इस ऑक्शन में सभी टीमें अपने स्क्वाड को और मजबूत बनाना चाहेगी. ऐसे में कई खिलाड़ियों को खरीदने के लिए टीमों के बीच जबरदस्त भिड़ंत देखने को मिल सकती है.

Advertisement
ऑक्शन की उल्टी गिनती शुरू. (PHOTO: BCCI) ऑक्शन की उल्टी गिनती शुरू. (PHOTO: BCCI)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 26 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 10:00 PM IST

महिला प्रीमियर लीग (WPL 2027) के ऑक्शन की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है. 28 अक्टूबर को केरल के खूबसूरत शहर कोच्चि में खिलाड़ियों की नीलामी की जाएगी. इस मिनी ऑक्शन के लिए सारी तैयारियां हो चुकी है. 

पिछले साल के मेगा ऑक्शन के बाद यह मिनी ऑक्शन सभी पांचों टीमों के लिए अपने कमजोर कड़ियों को कसने और टीम को परफेक्ट बैलेंस देने का सबसे बड़ा मौका है. इस बार कुल 146 महिला खिलाड़ी केवल 27 उपलब्ध स्लॉट्स के लिए आपस में होड़ लगाती नजर आएंगी.

Advertisement

WPL के नियमों के तहत हर टीम का कुल बजट 15 करोड़ रुपये तय किया गया है. लेकिन ऑक्शन की टेबल पर किस टीम की जेब में कितना पैसा होगा, यह इस बात पर निर्भर करता है कि उसने ऑक्शन से पहले कितने खिलाड़ियों को रिलीज किया है. 

किस टीम के पास है कितना पैसा?

सबसे ज्यादा बदलाव करने के बाद यूपी वारियर्स की टीम 3.75 करोड़ रुपये के भारी-भरकम पर्स के साथ नीलामी में उतरेगी. उनके पास भरने के लिए सबसे ज्यादा 8 स्लॉट (5 भारतीय और 3 विदेशी) खाली हैं. वहीं गुजरात जायंट्स के पास 1.25 करोड़ रुपये का पर्स और अपनी टीम को संवारने का मौका है.

मौजूदा चैम्पियन आरसीबी के पास 1.15 करोड़ रुपये बचे हैं. वहीं चार बार की उपविजेता दिल्ली कैपिटल्स की जेब में 1.10 करोड़ रुपये का बैलेंस है. सबसे कम बदलाव करने वाली मुंबई इंडियंस की टीम 90 लाख रुपये के पर्स के साथ मैदान में होगी.

Advertisement

यूपी वारियर्स ने 8 खिलाड़ियों को किया बाहर

यूपी वारियर्स ने इस बार सबसे ज्यादा 8 खिलाड़ियों को रिलीज करके सबको हैरान कर दिया है. साल 2026 के सीजन में यूपी की टीम सबसे निचले पायदान पर रही थी और चार सीजन में एक बार भी फाइनल में नहीं पहुंच सकी. यहां तक कि नए कोच अभिषेक नायर और कप्तान मेग लैनिंग का दांव भी काम नहीं आया.

टीम का सबसे चौंकाने वाला फैसला श्वेता सहरावत को रिलीज करना रहा, जिन्हें मेगा ऑक्शन से पहले अकेले रिटेन किया गया था. लेकिन 6 पारियों में 100 से भी कम स्ट्राइक रेट से महज 46 रन बनाने का खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ा. हालांकि, श्वेता को बाहर कर यूपी ने 50 लाख रुपये बचा लिए हैं और हो सकता है कि उन्हें ऑक्शन में कम कीमत पर वापस खरीद लिया जाए.

इन बड़े विदेशी चेहरों पर बरसेगा पैसा!

आरसीबी ने इस बार ऑक्शन से पहले अपनी तूफानी ओपनर ग्रेस हैरिस को रिलीज कर दिया है. वजह यह है कि एलिस पेरी की वापसी के बाद विदेशी खिलाड़ियों के कॉम्बिनेशन को संभालना मुश्किल हो रहा था. अब ग्रेस हैरिस ऑक्शन का सबसे बड़ा आकर्षण होंगी.

हैरिस के अलावा ऑस्ट्रेलिया को अपनी कप्तानी में टी20 वर्ल्ड कप जिताने वाली स्टार ऑलराउंडर सोफी मोलिनक्स और जेस जोनासेन जैसे दिग्गज विदेशी खिलाड़ियों पर फ्रेंचाइजियां जमकर बोली लगा सकती हैं. सोफी मोलिनक्स ने अपनी बेस प्राइस 50 लाख रुपये रखी है, जो निचले क्रम में ताबड़तोड़ बैटिंग और 4 ओवर की किफायती स्पिन गेंदबाजी की पूरी गारंटी देती हैं.

Advertisement

अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ियों की बात करें तो भारत की अंडर-19 वर्ल्ड कप विजेता टीम का हिस्सा रहीं वृंदा दिनेश और गोंगाडी तृषा पर सभी की निगाहें होंगी. वहीं, मुंबई की 15 साल की युवा सनसनी इरा जाधव ने भी अपने तूफानी प्रदर्शन से फ्रेंचाइजियों का ध्यान खींचा है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »