ताश के पत्तों की तरह ढहा पाकिस्तान, 3 साल बाद कप्तानी में लौटे बाबर आजम फ्लॉप, WTC पॉइंट टेबल में सबसे नीचे पहुंची टीम

पाकिस्तान के खिलाफ वेस्टइंडीज ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. दोनों देशों के बीच दूसरा और अंतिम टेस्ट मैच 2 अगस्त से पोर्ट ऑफ स्पेन में खेला जाएगा. जहां एक बार फिर पाक क्रिकेट फैन्स की नजर कप्तान बाबर आजम पर होगी.

Advertisement
बाबर की कप्तानी में टीम का बुरा हाल (PHOTO: PTI/@windiescricket) बाबर की कप्तानी में टीम का बुरा हाल (PHOTO: PTI/@windiescricket)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 29 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 1:48 PM IST

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने बड़ी उम्मीदों के साथ बाबर आजम को एक बार फिर टेस्ट टीम की कमान सौंपी थी. लेकिन 3 साल बाद कप्तानी में लौटे बाबर आजम भी पाकिस्तान की किस्मत नहीं बदल सके. ब्रायन लारा स्टेडियम में खेले गए पहले टेस्ट मैच के चौथे ही दिन पाकिस्तान को 90 रनों से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा.

Advertisement

रोस्टन चेज की कप्तानी वाली वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान को एकतरफा अंदाज में मुकाबले से बाहर कर दिया. 211 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तानी टीम चौथे दिन दूसरी पारी में महज 120 रनों पर ढेर हो गई. वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज जेडन सील्स ने घातक गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट झटके.

चौथे दिन वेस्टइंडीज ने अपनी दूसरी पारी 126/7 से आगे बढ़ाई. शमार जोसेफ ने 27 गेंदों में 38 रन की दमदार पारी खेली. उन्होंने केमार रोच के साथ 61 रनों की अहम साझेदारी की. मोहम्मद अब्बास ने 5 विकेट चटकाकर वेस्टइंडीज की दूसरी पारी को 181 रनों पर समेटा, जिसके दम पर वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान को जीत के लिए 211 रनों का लक्ष्य दिया.

पाकिस्तान की बल्लेबाजी रही फ्लॉप

टारगेट का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की शुरुआत बेहद खराब रही. ओपनर इमाम-उल-हक और अजान ओवैस सस्ते में पवेलियन लौट गए. पहली पारी के शतकवीर शान मसूद उंगली में फ्रैक्चर की वजह से ऊपरी क्रम में बल्लेबाजी करने नहीं आ सके, जिसकी वजह से बाबर आजम नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने उतरे.

Advertisement

पाकिस्तान के ऑलराउंडर सलमान आगा 6 गेंद खेलकर बिना खाता खोले एलबीडब्ल्यू आउट हो गए. पहली पारी के हीरो मोहम्मद रिजवान और आमिर जमाल जस्टिन ग्रीव्स का शिकार बने.
देखते ही देखते पाकिस्तान ने महज 50 रनों के स्कोर पर अपने 5 अहम विकेट गंवा दिए थे.

टूटी उंगली के साथ मैदान पर उतरे शान मसूद

टीम को संकट में देख शान मसूद अपनी टूटी उंगली के बावजूद नंबर 8 पर बल्लेबाजी करने मैदान में उतरे. उन्होंने बाबर के साथ मिलकर पारी संभालने की कोशिश की, लेकिन सील्स ने मसूद को महज तीन के स्कोर पर चलता कर दिया. 71 रन तक पहुंचते-पहुंचते पाकिस्तान के 9 विकेट गिर चुके थे और हार तय लग रही थी. एक छोर पर टिके बाबर आजम ने 81 गेंदों में अपना 32वां टेस्ट अर्धशतक पूरा किया. उन्होंने 11वें नंबर के बल्लेबाज के साथ 49 रनों की साझेदारी कर कुछ समय तक लड़ाई लड़ी.

उन्होंने 11वें नंबर के बल्लेबाज मोहम्मद अब्बास (23) के साथ मिलकर आखिरी विकेट के लिए 49 रनों की साझेदारी की और टीम को 100 के पार पहुंचाया. हालांकि, जेडेन सील्स ने अब्बास को एलबीडब्ल्यू आउट कर पाकिस्तान की पारी को 120 रनों पर समेट दिया.

WTC पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे गिरा पाकिस्तान

Advertisement

इस हार के साथ ही पाकिस्तान की टेस्ट क्रिकेट में लगातार 8वीं विदेशी हार दर्ज हुई है. इस मैच के बाद पाकिस्तान वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC 2025-27) की अंक तालिका में सबसे निचले पायदान पर खिसक गया है, जहां उनका जीत प्रतिशत घटकर महज 6.67% रह गया है.

हार के बाद क्या बोले कप्तान बाबर आजम

हार के बाद बाबर आजम ने कहा कि शान मसूद की उंगली में फ्रैक्चर होना हमारे लिए बड़ा झटका था, उनकी कमी हमें खली. नई गेंद के सामने शुरुआती 20 ओवर निकालना बेहद जरूरी होता है, लेकिन हम साझेदारियां नहीं बना सके. वेस्टइंडीज के गेंदबाजों ने परिस्थितियों का पूरा फायदा उठाया. हम अपनी गलतियों में सुधार करने की कोशिश करेंगे.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »