कौन हैं माधव त‍िवारी? जो डूबती द‍िल्ली का IPL में बने सहारा, 8 गेंदों में कर द‍िया खेल

Madhav Tiwari IPL 2026 DC: दिल्ली कैपिटल्स के युवा ऑलराउंडर माधव तिवारी ने पंजाब किंग्स के खिलाफ IPL 2026 मुकाबले में गेंद और बल्ले दोनों से शानदार प्रदर्शन कर टीम को यादगार जीत दिलाई. 22 वर्षीय खिलाड़ी ने 2 विकेट लेने के साथ 8 गेंदों में नाबाद 18 रन बनाए और 'प्लेयर ऑफ द मैच' बने. उनकी बदौलत DC की प्लेऑफ उम्मीदें कायम हैं.

Advertisement
डेब्यू में फ्लॉप, दूसरे मैच में हीरो! माधव तिवारी ने IPL में मचाई सनसनी (Photo: PTI) डेब्यू में फ्लॉप, दूसरे मैच में हीरो! माधव तिवारी ने IPL में मचाई सनसनी (Photo: PTI)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • धर्मशाला ,
  • 12 मई 2026,
  • अपडेटेड 12:52 PM IST

Who is Madhav Tiwari: इंड‍ियन प्रीम‍ियर लीग (IPL) 2026 में द‍िल्ली कैप‍िटल्स (Delhi Capitals) को शायद वह खिलाड़ी मिल गया है जिसकी तलाश टीम लंबे समय से कर रही थी.22 वर्षीय युवा ऑलराउंडर माधव त‍िवारी (Madhav Tiwari) ने पंजाब किंग्स के खिलाफ ऐसा प्रदर्शन किया कि हर कोई उनका नाम जानना चाहता है. गेंद से विकेट, बल्ले से तूफानी रन और ऊपर से प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड... माधव ने धर्मशाला में खुद को बड़ी स्टेज पर साबित कर दिया.

Advertisement

दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स के खिलाफ करो या मरो जैसे मुकाबले में 211 रन का मुश्किल लक्ष्य हासिल किया. इस जीत के हीरो बने माधव तिवारी, जिन्होंने गेंदबाजी में 4 ओवर में 40 रन देकर 2 अहम विकेट निकाले और फिर बल्लेबाजी में सिर्फ 8 गेंदों पर नाबाद 18 रन ठोककर टीम को जीत की दहलीज तक पहुंचा दिया.

दिलचस्प बात यह है कि यह IPL 2026 में उनका पहला मुकाबला था, जबकि लीग में यह उनका दूसरा आधिकारिक मैच माना जा रहा है. उन्होंने पिछले साल भी पंजाब किंग्स के खिलाफ डेब्यू किया था, लेकिन भारत-पाकिस्तान तनाव के कारण वह मैच बीच में ही रद्द हो गया था.

उस मुकाबले में उन्होंने सिर्फ एक ओवर डाला था और 14 रन दिए थे. बाद में जब मैच दोबारा खेला गया तो उन्हें प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली. हालांकि उनका आध‍िकार‍िक डेब्यू मुंबई के ख‍िलाफ हुआ. 

Advertisement

लेकिन इस बार कहानी पूरी तरह बदल चुकी थी. धर्मशाला की पिच तेज गेंदबाजों के लिए मददगार थी और मैच के सभी 39 ओवर पेसर्स ने डाले. ऐसे में दिल्ली के पांचवें गेंदबाज के रूप में आए माधव तिवारी ने पहली ही सफलता से मैच का रुख बदल दिया. उन्होंने सेट बल्लेबाज प्रियांश आर्य को 56 रन पर आउट किया. इसके बाद अपने आखिरी ओवर में धीमी बाउंसर पर कूपर कोनोली का विकेट लेकर पंजाब की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया.

यह भी पढ़ें: जीत मिली, लेकिन लगा लाखों का जुर्माना! अक्षर पटेल पर BCCI का बड़ा एक्शन

मैच के बाद माधव ने बताया कि उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजी कोच मुनाफ पटेल के साथ नेट्स में काफी मेहनत की थी. वहीं बल्लेबाजी को बेहतर बनाने के लिए उन्होंने टीम के बैटिंग कोच इयान बेल के साथ रेंज हिटिंग पर खास काम किया.

मैं 100% गेंदबाज, 100% बल्लेबाज: माधव त‍िवारी 
माधव ने कहा- अगर चीजें आपके हाथ में नहीं हैं तो आपको हर प्रैक्टिस सेशन में खुद को बेहतर बनाना पड़ता है. मैंने गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों पर काफी मेहनत की है. 

बल्लेबाजी में भी उन्होंने अपना आत्मविश्वास दिखाया. यश ठाकुर की लगभग यॉर्कर गेंद को उन्होंने शानदार चौके में बदल दिया. मैच के बाद उन्होंने खुद को 100 प्रतिशत गेंदबाज और 100 प्रतिशत बल्लेबाज बताया.

Advertisement

म‍िलर के आउट होने के बाद आए थे माधव 
डेव‍िड म‍िलर के आउट होने के बाद माधव त‍िवारी क्रीज पर आए थे. उस समय डेव‍िड म‍िलर आउट हुए,  स्कोर 170/6 था और जीत के लिए 21 गेंदों पर 41 रन चाहिए थे. माधव ने आते ही पहली गेंद पर चौका जड़ा और अपने तेवर द‍िखा द‍िए. फ‍िर उससे अगले ओवर में पहले आशुतोष शर्मा और फ‍िर माधव ने म‍िलकर 19 रन बटोरे. कुल म‍िलाकर माधव के 8 गेंदों पर बने 18 रन से मैच पलट गया. वहीं अंत में आक‍िब नबी ने चौका और छक्का जड़कर द‍िल्ली को जीत द‍िला दी. 
यह भी पढ़ें: 'फील्डिंग-बॉलिंग ने डुबोया', श्रेयस अय्यर का फूटा गुस्सा, पंजाब किंग्स लगातार चौथी बार IPL में पस्त

कौन हैं माधव त‍िवारी 
22 साल के माधव त‍िवारी  लोअर मिडिल-ऑर्डर बैटर और एक काम के मीडियम फास्ट बॉलर हैं. उन्होंने अभी तक अपने राज्य, मध्य प्रदेश के लिए कोई सीनियर डोमेस्टिक क्रिकेट नहीं खेला है, IPL 2025 से पहले INR 40 लाख में खरीदे गए तिवारी ने पिछले सीजन में DC के लिए मुंबई इंडियंस के खिलाफ एक गेम खेला था, जिसमें उन्होंने 3 रन बनाए थे और उन्हें बॉलिंग का मौका नहीं मिला था. तिवारी पिछले दो सीज़न में मध्य प्रदेश प्रीमियर लीग में भोपाल लेपर्ड्स का हिस्सा रहे हैं. 

Advertisement

दिल्ली कैपिटल्स के लिए यह जीत सिर्फ दो अंक नहीं, बल्कि एक नए मैच विनर की खोज भी साबित हुई. लगातार बदलावों के बीच टीम को आखिरकार ऐसा ऑलराउंडर मिल गया है जो गेंद और बल्ले दोनों से मैच बदलने का दम रखता है.

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement