बंगाल चुनाव में इस गेंदबाज का जलवा... 'बाउंसर' नहीं झेल पाया TMC कैंडिडेट, मिली करारी शिकस्त

क्रिकेट के बाद राजनीति में भी अशोक डिंडा का यह प्रदर्शन उनके बढ़ते प्रभाव को दर्शाता है. उनकी इस जीत ने यह साफ कर दिया है कि मैदान चाहे क्रिकेट का हो या राजनीति का, अशोक डिंडा दोनों जगह अपनी छाप छोड़ने में सक्षम हैं.

Advertisement
अशोक डिंडा ने विधानसभा चुनाव में शानदार जीत हासिल की. (Photo: ITG) अशोक डिंडा ने विधानसभा चुनाव में शानदार जीत हासिल की. (Photo: ITG)

अनुराग कुमार झा

  • मोयना,
  • 04 मई 2026,
  • अपडेटेड 7:33 PM IST

टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज अशोक डिंडा ने राजनीति के मैदान पर अपनी रफ्तार एक बार फिर दिखा दी. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के उम्मीदवार के तौर पर उतरे डिंडा ने मोयना सीट से धमाकेदार जीत हासिल की. डिंडा ने अपने निकटमतम प्रतिद्वंद्वी अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस (AITC) के चंदन मंडल को पराजित किया.

भारत निर्वाचन आयोग (ECI) के मुताबिक अशोक डिंडा को 127166 वोट मिले और उन्होंने 16241 वोटों की बढ़त के साथ जीत दर्ज की. दूसरी ओर अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार मुकाबले में पिछड़ते चले गए और अंत तक वापसी नहीं कर सके. इस सीट पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) के उम्मीदवार स्वपन कुमार बर्मन तीसरे स्थान पर रहे.

Advertisement

42 साल के अशोक डिंडा ने लगातार दूसरी बार मोयना सीट से जीत हासिल की है. 2021 के बंगाल विधानसभा चुनाव में अशोक डिंडा ने अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस के संग्राम डोलुई को 1260 मतों से हराया था. तब मुकाबला काफी करीबी रहा था, जिसमें इस क्रिकेटर ने बाजी मारी थी.

क्रिकेट मैदान पर अपनी तेज गेंदबाजी के लिए मशहूर रहे अशोक डिंडा ने चुनावी मैदान में भी उसी अंदाज में प्रदर्शन किया है. अबकी बार डिंडा ने चुनावी मुकाबले में शुरुआत से ही बढ़त बनाए रखा और विपक्षी उम्मीदवारों को संभलने का मौका नहीं दिया. शुरुआती रुझानों से ही यह साफ हो गया था कि मुकाबला डिंडा के पक्ष में जा रहा है. जैसे-जैसे वोटों की गिनती बढ़ी, उनकी बढ़त और मजबूत होती गई. डिंडा ने दिखा दिया कि वह हर मैदान पर प्रभाव छोड़ने की क्षमता रखते हैं. उनकी यह जीत ना सिर्फ व्यक्तिगत सफलता है, बल्कि उनके राजनीतिक भविष्य के लिए भी अहम संकेत मानी जा रही है.

Advertisement

कैसा रहा अशोक डिंडा का करियर?
अशोक डिंडा भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल चुके हैं और घरेलू क्रिकेट में भी उनका नाम सम्मान के साथ लिया जाता है. डिंडा ने भारत के लिए इंटरनेशनल डेब्यू दिसंबर 2009 में श्रीलंका के खिलाफ किया था. दाएं हाथ के तेज गेंदबाज डिंडा ने 13 ओडीआई और 9 टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में भाग लिया. वनडे इंटरनेशनल में डिंडा ने 51.00 की औसत से 12 विकेट चटकाए. वहीं टी20 इंटरनेशनल में उनके नाम पर 14.41 की औसत से 17 विकेट दर्ज हैं.

अशोक डिंडा ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में कुल 78 मैच खेले, जिसमें उन्होंने 30.04 के एवरेज से 69 विकेट झटके. डिंडा ने आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR), दिल्ली कैपिटल्स (DC), पुणे वॉरियर्स इंडिया (PWI), रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स (RPS) का प्रतिनिधित्व किया. क्रिकेट से संन्यास के बाद डिंडा ने फरवरी 2021 में बीजेपी का दामन थामा, जिसके बाद उन्होंने राजनीति की पिच पर भी पीछे मुड़कर नहीं देखा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement