लय हासिल करने के लिए बस एक जीत की जरूरत: मैथ्यूज

मैथ्यूज ने कहा, ‘अंडरडॉग के रूप में टूर्नामेंट में उतरने से दबाव नहीं रहता. हमने एशिया कप में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया लेकिन हमारे प्रदर्शन में सुधार आ रहा है.’ उन्होंने कहा कि टीम को लय हासिल करने के लिये सिर्फ एक जीत की जरूरत है.

Advertisement
एंजेलो मैथ्यूज एंजेलो मैथ्यूज

सूरज पांडेय

  • कोलकाता,
  • 17 मार्च 2016,
  • अपडेटेड 12:35 AM IST

बदलाव के दौर से जूझ रही श्रीलंकाई टीम भले ही वर्ल्ड टी20 से पहले अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकी. लेकिन कप्तान एंजेलो मैथ्यूज का मानना है कि अंडरडॉग का ठप्पा अच्छा है क्योंकि इससे टीम दबाव में नहीं आती.


मैथ्यूज ने कहा, ‘अंडरडॉग के रूप में टूर्नामेंट में उतरने से दबाव नहीं रहता. हमने एशिया कप में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया लेकिन हमारे प्रदर्शन में सुधार आ रहा है.’ उन्होंने कहा कि टीम को लय हासिल करने के लिये सिर्फ एक जीत की जरूरत है.

Advertisement


उन्होंने कहा, ‘हम ज्यादा आगे की नहीं सोच रहे हैं. सिर्फ मैच दर मैच रणनीति बना रहे हैं. हमें लय हासिल करने के लिये सिर्फ एक जीत की जरूरत है.’


अफगानिस्तान के खिलाफ गुरुवार के मैच के बारे में उन्होंने कहा, ‘हम अफगानिस्तान को कमजोर टीम नहीं समझ रहे. उसने क्वालीफायर्स में सभी टीमों को हराया. हम उन्हें गंभीरता से ले रहे हैं. वे किसी भी टीम को हरा सकते हैं और हमें उनके खिलाफ सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा.’

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement