11 छक्के और 37 बॉल पर शतक... एबी डिविलियर्स ने बल्ले से किया धुआं-धुआं, ऑस्ट्रेलियाई टीम चित

साउथ अफ्रीका चैम्पियंस ने ऑस्ट्रेलिया चैम्पियंस के खिलाफ 8 विकेट से शानदार जीत हासिल की. साउथ अफ्रीका चैम्पियंस के लिए कप्तान एबी डिविलियर्स ने तूफानी शतक जड़ दिया. रिचर्ड लेवी ने भी बेहतरीन बल्लेबाजी की.

Advertisement
डिविलियर्स का तूफानी शतक, लगाए 11 गगनचुंबी छक्के. (Photo: Instagram/@gc_southafricachampions) डिविलियर्स का तूफानी शतक, लगाए 11 गगनचुंबी छक्के. (Photo: Instagram/@gc_southafricachampions)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • शारजाह,
  • 09 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 10:00 PM IST

वर्ल्ड चैम्पियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2026 के मैच नंबर-9 में ऑस्ट्रेलिया चैम्पियंस का सामना साउथ अफ्रीका चैम्पियंस से हुआ. 9 अक्टूबर (शुक्रवार) को शारजाह के शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका चैम्पियंस ने 8 विकेट से धमाकेदार जीत हासिल की. मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया चैम्पियंस ने साउथ अफ्रीका चैम्पियंस को जीत के लिए 210 रनों का टारगेट दिया था, जिसे उसने 15.4 ओवरों में ही हासिल कर लिया.

Advertisement

साउथ अफ्रीका चैम्पियंस की जीत के हीरो कप्तान एबी डिविलियर्स रहे. डिविलियर्स ने 40 गेंदों पर नाबाद 111 रन बनाए, जिसमें 11 छक्के और 6 चौके शामिल रहे. डिविलियर्स ने इस दौरान 37 गेंदों पर ही अपना शतक पूरा कर लिया. सलामी बल्लेबाज रिचर्ड लेवी ने भी 5 छक्के और 3 चौके की मदद से 29 गेंदों पर 62 रनों का योगदान दिया.

एबी डिविलियर्स और रिचर्ड लेवी के बीच दूसरे विकेट के लिए 127 रनों की साझेदारी हुई, जिसने मैच को एकतरफा बना दिया. जीन-पॉल डुमिनी 27 रनों पर नॉटआउट रहे. ऑस्ट्रेलिया चैम्पियंस की ओर से केन रिचर्डसन ने सबसे ज्यादा 2 विकेट झटके. तूफानी शतक जड़ने वाले डिविलियर्स 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुने गए.

शॉर्ट-वॉर्नर भी बल्ले से चमके
मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए ऑस्ट्रेलिया चैम्पियंस ने 5 विकेट पर 209 रन बनाए. डार्सी शॉर्ट ने 7 चौके और 5 छ्क्के की मदद से 25 बॉल पर 66 रनों का योगदान दिया. वहीं कप्तान डेविड वॉर्नर के बल्ले से 48 रन निकले. वॉर्नर ने 37 बॉल की पारी में 5 चौके और 2 छक्के लगाए.

Advertisement

जो बर्न्स (नाबाद 38 रन) और जोनाथन वेल्स (नाबाद 23 रन) ने भी ऑस्ट्रेलिया चैम्पियंस के लिए उपयोगी बल्लेबाजी की. साउथ अफ्रीका चैम्पियंस के लिए हार्डस विल्जोएन ने सबसे ज्यादा तीन विकेट झटके. वहीं मर्चेंट डी लांगे और स्पिनर इमरान ताहिर को एक-एक सफलता मिली.

ऑस्ट्रेलिया चैम्पियंस की प्लेइंग-11: डेविड वॉर्नर (कप्तान), उस्मान ख्वाजा, डार्सी शॉर्ट, जो बर्न्स, कैलम फर्ग्यूसन, बेन डंक (विकेटकीपर), जोनाथन वेल्स, बेन लाफलिन, केन रिचर्डसन, बेन हिलफेनहॉस और फवाद अहमद.

साउथ अफ्रीका चैम्पियंस की प्लेइंग-11: रिचर्ड लेवी, फाफ डु प्लेसिस, एबी डिविलियर्स (कप्तान), सारेल इरवी, मोर्ने वैन विक (विकेटकीपर), जीन-पॉल डुमिनी, वेन पार्नेल, हार्डस विल्जोएन, मर्चेंट डी लांगे, इमरान ताहिर और एरॉन फंगिसो.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »