जीत के बाद इयान हिली और नाथन लियोन को कोहली का करारा जवाब

कोहली ने पूरी टीम की जमकर सराहना करते हुए कहा कि टीम में वह जज्बा और विश्वास था कि हम कहीं से भी जीत हासिल कर सकते हैं. पूरी टीम ने जिस अंदाज में खेला और स्टेडियम में मौजूद दर्शकों ने जिस तरह हमारा समर्थन किया, वह अविश्वसनीय रहा.

Advertisement
दूसरे टेस्ट में भारत की शानदार जीत दूसरे टेस्ट में भारत की शानदार जीत

अनुग्रह मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 08 मार्च 2017,
  • अपडेटेड 1:34 AM IST

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने मंगलवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच की जीत को अपने कप्तानी करियर की सर्वश्रेष्ठ जीत करार दिया. जीत के बाद आत्मविश्वास से भरे कोहली ने पहली हार के बाद उन्हें निशाने पर लेने वाले ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर नाथन लियोन और इयान हिली को करारा जवाब दिया.

यूट्यूब पर देखें हिली का वीडियो
इयान हिली ने हाल ही में कहा था कि मैदान पर हरकतों को देखते हुए उनकी नजरों में भारतीय कप्तान का सम्मान कम होने लगा है. कोहली ने इसके जवाब में कहा कि मैंने सुना है कि उन्होंने मेरे अंपायर के साथ हुई घटना के बारे में कुछ कहा है. मेरा मानना है कि, वो सब कुछ बयां कर देगा. गौरतलब है कि इस वीडियो में हिली खुद को गलत आउट देने पर अंपायर पर बरस रहे हैं और ड्रेसिंग रूम में जाते हुए अपना बल्ला फेंक रहे हैं.

Advertisement

नाग कहीं भी फन मार सकता है याद रखें
नाथन लियोन ने पहली पारी में कोहली के विकेट को नागमणि की संज्ञा दी थी. कोहली ने कहा कि अगर नागमणि को लेकर बात करूं तो मणि ने अपना काम अच्छी तरह से किया. यह केवल एक खिलाड़ी से नहीं जुड़ा है. यह सांप किसी भी दिशा में फन मार सकता है. कुछ लोगों को अपने दिमाग में ये बात रखने की जरुरत है.

टीम इंडिया की जमकर तारीफ
कोहली ने पूरी टीम की जमकर सराहना करते हुए कहा कि कि हम कहीं से भी जीत हासिल कर सकते हैं. पूरी टीम ने जिस अंदाज में खेला और स्टेडियम में मौजूद दर्शकों ने जिस तरह हमारा समर्थन किया, वह अविश्वसनीय रहा. कोहली ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया पहली पारी में जब सस्ते में आउट हुआ तभी हमें लग गया था कि हमारे जीतने की संभावनाएं हैं. हमें पता था कि 150 से बड़ा कोई भी स्कोर हमें जीत दिला सकता है. दूसरी पारी में बढ़त हासिल करने के बाद पुजारा और रहाणे के बीच जो साझेदारी हुई वह शानदार रही. हमें टेस्ट क्रिकेट के दो शानदार खिलाड़ी मिल चुके हैं.

Advertisement

कोहली ने कहा कि निचले क्रम पर रिद्धिमान साहा और इशांत शर्मा का योगदान भी बेहद अहम रहा. हम दूसरी पारी में 200 से अधिक का स्कोर चाहते थे, लेकिन 187 का स्कोर करने के बाद लगा कि हमें मेहनत करनी होगी और मैच को चौथे दिन ही खत्म करना होगा. अब टीम पीछे मुड़कर नहीं देखने वाली.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement