IND vs NZ : वाह व‍िराट कोहली! जमीन से उठा लिया नामुमकिन कैच, फिर मैदान में छोड़ा 'धनुष से तीर'

ऑकलैंड में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में विराट कोहली की फील्डिंग ने खूब सुर्खियां बटोरीं. उन्होंने नाथन स्मिथ का जमीन से इंच भर ऊपर शानदार कैच लपका. इसके बाद उनका बो एंड एरो सेलिब्रेशन भी देखने को मिला. कोहली ने काइल जेमीसन का कैच भी पकड़ा. इससे पहले रोहित शर्मा ने डेरिल मिचेल को रन आउट कराया था.

Advertisement
37 साल के कोहली ने दिखाई फुर्ती, पकड़ा कमाल का कैच (Photo: ITG) 37 साल के कोहली ने दिखाई फुर्ती, पकड़ा कमाल का कैच (Photo: ITG)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • ऑकलैंड ,
  • 04 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 10:57 AM IST

न्यूजीलैंड के खिलाफ ऑकलैंड के ईडन पार्क में बुधवार को भारतीय टीम के सीनियर खिलाड़ी अपनी फील्डिंग से छा गए. पहले रोहित शर्मा ने शानदार थ्रो से डेरिल मिचेल को रन आउट कराया और उसके बाद विराट कोहली ने अपने बेहतरीन कैच से महफिल लूट ली. कोहली ने ऐसा कैच पकड़ा कि बल्लेबाज भी हैरान रह गया. इसके बाद उनका खास सेलिब्रेशन भी देखने को मिला.

Advertisement

यह घटना न्यूजीलैंड की पारी के 29वें ओवर की तीसरी गेंद पर हुई. अंशुल कंबोज गेंदबाजी कर रहे थे और सामने नाथन स्मिथ थे. कंबोज ने फुल गेंद डाली, जिस पर स्मिथ ने ड्राइव खेलने की कोशिश की. गेंद बल्ले का बाहरी किनारा लेकर दूसरी स्लिप की तरफ तेजी से गई.

वहां मौजूद विराट कोहली ने दाईं तरफ डाइव लगाई और जमीन से इंच भर ऊपर गेंद को लपक लिया. कैच को लेकर कोहली पूरी तरह आश्वस्त थे. टीवी अंपायर ने भी रीप्ले देखने के बाद इसे क्लीन कैच करार दिया. नाथन स्मिथ 9 गेंदों में 1 रन बनाकर आउट हुए.

कैच के बाद विराट का बो एंड एरो सेलिब्रेशन
कैच पकड़ने के बाद विराट कोहली का अंदाज भी देखने लायक था. वह कुछ दूर तक दौड़े और फिर गेंद अंपायर की तरफ उछाल दी. इसके बाद उन्होंने अपना मशहूर 'बो एंड एरो' (धनुष और तीर) सेलिब्रेशन किया. उन्होंने जीभ बाहर निकालकर अपने साथी खिलाड़ी के साथ मुस्कुराते हुए भी जश्न मनाया. व‍िराट 5 नवंबर (गुरुवार) को 38 साल के हो जाएंगे. 

Advertisement

फिर पकड़ा काइल जेमीसन का कैच
विराट कोहली यहीं नहीं रुके. उन्होंने न्यूजीलैंड की पारी के 32वें ओवर की पहली गेंद पर काइल जेमीसन का कैच भी पकड़ा. अर्शदीप सिंह की शॉर्ट ऑफ लेंथ गेंद पर जैमीसन ने बल्ला अड़ाया, लेकिन गेंद सीधे कवर पर खड़े कोहली के हाथों में चली गई. जैमीसन 6 गेंदों में 1 रन बनाकर आउट हुए. इस विकेट के साथ न्यूजीलैंड ने अपना आठवां विकेट गंवा दिया.

रोहित शर्मा ने भी किया था कमाल
इससे पहले रोहित शर्मा ने भी अपनी फील्डिंग से सबका ध्यान खींचा था. उन्होंने डेरिल मिचेल को रन आउट कराने में अहम भूमिका निभाई. मिडविकेट से तेजी से गेंद की तरफ दौड़ते हुए रोहित ने शानदार अंडरआर्म थ्रो किया था. केएल राहुल ने विकेट के पीछे फुर्ती दिखाते हुए मिचेल को रन आउट कर दिया था.

यह भी पढ़ें: IND vs NZ: करीब 40 के रोहित शर्मा का ऑकलैंड ODI में कमाल, डेरिल मिचेल को रॉकेट थ्रो से किया रन आउट, VIDEO

इस तरह ऑकलैंड में भारतीय टीम के दोनों अनुभवी खिलाड़ियों रोहित शर्मा और विराट कोहली ने अपनी फील्डिंग से खास छाप छोड़ी.

ऑकलैंड वनडे में न्यूजीलैंड की प्लेइंग 11: टिम सीफर्ट, विल यंग, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिचेल, टॉम लैथम (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, मिचेल सैंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, काइल जैमीसन, जैकब डफी और ब्लेयर टिकनर.

Advertisement

ऑकलैंड वनडे में भारत की प्लेइंग 11: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), नमन धीर, अंशुल कंबोज, आकिब नबी, गुरनूर बरार और अर्शदीप सिंह.


 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »