'रील के चक्कर में ठुक जाओगे...', वैभव सूर्यवंशी ने पैपराजी को दी वॉर्निंग, VIDEO

वैभव सूर्यवंशी वेस्टइंडीज के खिलाफ मौजूदा टी20 सीरीज में भारतीय टीम का हिस्सा हैं. हालांकि वैभव को अब तक बेंच पर ही बैठना पड़ा है. सीरीज का पांचवां मुकाबला बेंगलुरु में 17 अक्टूबर को होना है. उस मुकाबले में भी वैभव को शायद ही चांस मिले.

Advertisement
वैभव सूर्यवंशी ने पैपराजी को क्यों चेताया? (Photo: PTI) वैभव सूर्यवंशी ने पैपराजी को क्यों चेताया? (Photo: PTI)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 16 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 11:50 AM IST

टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी अपने बेबाक और मजाकिया अंदाज को लेकर चर्चा में हैं. नई दिल्ली एयरपोर्ट पर पैपराजी को देखकर उन्होंने तस्वीरों के लिए पोज दिए, लेकिन इसी दौरान पैपराजी को ऐसी बात कह दी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने रील बनाने में जुटे पैपराजी को आगाह करते हुए कहा, 'रील के चक्कर में ठुक जाओगे.' उनका यह अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है. मजाकिया लहजे में कही गई इस बात के जरिए उन्होंने सोशल मीडिया कंटेंट बनाने की जल्दबाजी में सुरक्षा का ध्यान रखने का संदेश भी दिया.

Advertisement

वैभव सूर्यवंशी भारतीय दल के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात और सम्मान समारोह में हिस्सा लेने के लिए दिल्ली पहुंचे थे. एयरपोर्ट पर उनकी मौजूदगी ने पैपराजी का ध्यान खींचा. कम उम्र में क्रिकेट की दुनिया में पहचान बनाने वाले वैभव को देखने और उनकी तस्वीरें लेने के लिए फोटोग्राफर्स उत्साहित नजर आए.

गुरुवार (15 अक्टूबर) को नई दिल्ली के मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियन गेम्स 2026 के भारतीय दल के खिलाड़ियों से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों की उपलब्धियों की सराहना की और उनसे अपने स्कूलों तथा गृह नगरों में जाकर बच्चों को प्रेरित करने की अपील की.

पीएम मोदी ने कहा कि खिलाड़ियों से मुलाकात और उनके अनुभव सुनना बच्चों को खेलों की ओर आकर्षित कर सकता है. उन्होंने खेलों के जरिए अनुशासन, धैर्य और मुश्किलों से उबरने की क्षमता विकसित होने पर भी जोर दिया. मोदी ने अपना संदेश दोहराया, 'जो खेलेगा, वो खिलेगा.'

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »