वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने बल्ले से उड़ाया गर्दा, तूफानी शतक ठोक टीम को दिलाई जीत, VIDEO

वैभव सूर्यवंशी के छोटे भाई आशीर्वाद सूर्यवंशी भी लोकल क्रिकेट में बल्ले से शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. आशीर्वाद ने एक स्थानीय मैच में नाबाद शतक जड़कर अपनी टीम को 2 विकेट से जीत दिलाई.

Advertisement
वैभव के भाई आशीर्वाद भी बल्ले से धमाल मचा रहे. (Photo: Facebook/sanjeev.sooryavanshi) वैभव के भाई आशीर्वाद भी बल्ले से धमाल मचा रहे. (Photo: Facebook/sanjeev.sooryavanshi)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • समस्तीपुर,
  • 26 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 10:01 AM IST

टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद सूर्यवंशी भी सुर्खियों में हैं. आशीर्वाद ने 25 अक्टूबर (रविवार) को शानदार शतकीय पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिलाई. उन्होंने एक स्थानीय प्रैक्टिस मैच में महज 87 गेंदों में नाबाद 107 रन बनाए. उनकी पारी में 14 चौके और 4 छक्के शामिल रहे.

आशीर्वाद की इस पारी के दम पर उनकी टीम ने 2 विकेट से जीत हासिल की. आशीर्वाद के पिता संजीव सूर्यवंशी ने इस मैच का स्कोरकार्ड शेयर किया. वहीं आशीर्वाद और वैभव के बड़े भाई उज्जवल सूर्यवंशी ने इस मैच से जुड़ा वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है.

Advertisement

आशीर्वाद की यह उपलब्धि इसलिए भी खास है, क्योंकि उन्होंने क्रिकेट की औपचारिक ट्रेनिंग हाल ही में शुरू की है. एक साल से भी कम समय के अभ्यास के बावजूद वह कई बड़ी पारियां खेल चुके हैं. इतनी कम अवधि में उनका प्रदर्शन उनकी प्रतिभा और खेल के प्रति लगन को दर्शाता है.

वैभव सूर्यवंशी के साथ आशीर्वाद की तुलना होना स्वाभाविक है, लेकिन दोनों भाइयों की खेलने की शैली अलग है. वैभव बाएं हाथ से बल्लेबाजी करते हैं और स्पिन गेंदबाजी भी कर सकते हैं. वहीं, आशीर्वाद दाएं हाथ के बल्लेबाज हैं और दाएं हाथ से मीडियम पेस गेंदबाजी करते हैं.

आशीर्वाद खुद को ऑलराउंडर के रूप में देखते हैं. उनकी बल्लेबाजी और गेंदबाजी की क्षमता उन्हें अपनी अलग पहचान बनाने का मौका दे रही है. अब देखना होगा कि क्रिकेट में बेहद कम समय बिताने के बाद शुरू हुई उनकी यह शानदार लय आगे किस मुकाम तक पहुंचती है.

Advertisement

वैभव सूर्यवंशी की बात करें, तो वो फिलहाल भारतीय टीम के साथ न्यूजीलैंड दौरे पर हैं. वैभव को पांच मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में भाग लेने का मौका मिला था. उस मैच में उन्होंने तीसरे नंबर पर बैटिंग की और चार रन बनाए.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »