वैभव ने छीन लीं सुर्खियां... क्या अभिषेक शर्मा की जगह अब खतरे में है?

भारत की टी20 टीम में ओपनिंग स्लॉट को लेकर नई बहस छिड़ गई है. एक तरफ अभिषेक शर्मा लगातार खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं, वहीं 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी अपने धमाकेदार प्रदर्शन से टीम मैनेजमेंट का ध्यान खींच रहे हैं. क्या टीम इंडिया अभिषेक को और मौका देगी? जानिए पूरी कहानी.

Advertisement
वैभव सूर्यवंशी के धमाकेदार प्रदर्शन से अभिषेक पर मंडरा रहा है खतरा? (Photo: BCCI) वैभव सूर्यवंशी के धमाकेदार प्रदर्शन से अभिषेक पर मंडरा रहा है खतरा? (Photo: BCCI)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 27 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 1:26 PM IST

भारत के युवा ओपनर अभिषेक शर्मा लगातार खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं. उनकी हालिया पारियों में एक जैसी कमजोरी देखने को मिली है, जहां वह आक्रामक शॉट खेलने की कोशिश में जल्दी विकेट गंवा रहे हैं. 

इसी बीच 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज में धमाकेदार प्रदर्शन कर टीम इंडिया में अपनी दावेदारी और मजबूत कर दी है. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'जिसकी भी जगह लेगा, उसे लौटने नहीं देगा...', वैभव पर इरफान पठान का बड़ा दावा

अब अगर वैभव का प्रदर्शन लगातार शानदार रहता है, तो अभिषेक शर्मा के लिए प्लेइंग इलेवन में जगह बचाना मुश्किल हो सकता है. वैभव सूर्यवंशी ने जिम्बाब्वे दौरे पर अपनी शानदार बल्लेबाजी से सभी को प्रभावित किया है. 

तीसरे टी20 में मैच जिताऊ पारी खेलने के साथ उन्होंने 'प्लेयर ऑफ द मैच' और 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' दोनों पुरस्कार जीते. उनकी फॉर्म ने टीम मैनेजमेंट के सामने चयन को लेकर नई चुनौती खड़ी कर दी है. 

यह भी पढ़ें: बच्चों की अपनी कप्तान! हरमनप्रीत का दिल छू लेने वाला अंदाज, VIDEO

हालांकि, यह भी माना जा रहा है कि भारतीय टीम को किसी खिलाड़ी को कुछ खराब पारियों के आधार पर जल्दबाजी में बाहर करने के बजाय उसे और मौके देने चाहिए. 

Advertisement

अभिषेक शर्मा ने पहले भी अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से मैच जिताए हैं, लेकिन मौजूदा समय में वैभव सूर्यवंशी की शानदार लय उनके लिए कड़ी चुनौती बन चुकी है. 

यह भी पढ़ें: कप्तान श्रेयस अय्यर ने जारी रखी एमएस धोनी वाली परंपरा, जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज जीतकर इन्हें थमा दी ट्रॉफी

कैसा रहा है अभिषेक शर्मा का हालिया प्रदर्शन?

आयरलैंड टी20 सीरीज
मैच: 2, रन: 49

इंग्लैंड टी20 सीरीज
मैच: 5, रन: 131

जिम्बाब्वे टी20 सीरीज
मैच: 3, रन: 11

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »