वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा एक्शन, 50 प्रतिशत मैच फीस कटी, ये खिलाड़ी भी नपे

भारत-ए और श्रीलंका-ए के बीच 15 जून को हुए विवाद के बाद वैभव सूर्यवंशी को बड़ा झटका लगा है. मैच रेफरी ने वैभव पर मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना लगाया है. सुपर ओवर के दौरान यह घटना हुई थी.

Advertisement
वैभव सूर्यवंशी को लगा बड़ा झटका (Photo: BCCI) वैभव सूर्यवंशी को लगा बड़ा झटका (Photo: BCCI)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 17 जून 2026,
  • अपडेटेड 9:54 PM IST

भारत-ए और श्रीलंका-ए के बीच दांबुला में 15 जून को खेले गए त्रिकोणीय सीरीज के मुकाबले के बाद हुए विवाद में श्रीलंका-ए के खिलाड़ी विशेन हलम्बगे और वैभव सूर्यवंशी पर कार्रवाई की गई है.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, मैच रेफरी प्रदीप जेयप्रकाश ने हलम्बगे को वैभव सूर्यवंशी को उकसाने और मैदान पर तनाव बढ़ाने का दोषी माना है. विशेन हलम्बगे और वैभव सूर्यवंशी की 50 प्रतिशत मैच फीस काटी गई है.

Advertisement

वहीं भारत-ए के कप्तान तिलक वर्मा की मैच फीस का 30 प्रतिशत जुर्माना लगा है. श्रीलंका-ए के विकेटकीपर निरोशन डिकवेला पर मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना लगा है.

यह विवाद उस समय हुआ जब सुपर ओवर में रोमांचक जीत के बाद श्रीलंका-ए के खिलाड़ियों और भारत-ए के 15 साल के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के बीच तीखी बहस हो गई थी.

वैभव सूर्यवंशी श्रीलंका में मौजूदा त्रिकोणीय सीरीज में अपने बल्ले से उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं. वैभव ने 4 मैचों में महज 117 रन ही बनाए हैं.

मामला इतना बढ़ गया कि दोनों खिलाड़ियों के बीच धक्का-मुक्की भी देखने को मिली थी. ओर बात हाथापाई तक पहुंच गई थी. इंडिया-ए यह मुकाबला सुपर ओवर में हार गया था. यह घटना सुपर ओवर में बेहद तनावपूर्ण मुकाबले के बाद हुई थी.

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'मैं उसे टीम से बाहर कर देता...', वैभव सूर्यवंशी के लड़ाई करने पर भड़के संजय मांजरेकर, बताई वजह

भारत-ए के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने सूर्यवंशी का बचाव करते हुए कहा कि युवा खिलाड़ी इस घटना से सीखेंगे, लेकिन साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि श्रीलंकाई खिलाड़ियों को भी मैदान पर व्यवहार को लेकर शिक्षित किया जाना चाहिए.

वैभव सूर्यवंशी श्रीलंका में इस त्रिकोणीय सीरीज में अपने बल्ले से उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं. वैभव ने 4 मैचों में महज 117 रन ही बनाए हैं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »