RR vs LSG: वैभव सूर्यवंशी का जयपुर में जलवा, खास रिएक्शन से आकाश स‍िंह को द‍िया मुंहतोड़ जवाब? VIDEO

राजस्थान रॉयल्स के 15 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ एक और विस्फोटक अर्धशतक जड़कर IPL 2026 में अपनी धाक जमा दी. फिफ्टी पूरी करने के बाद उनके खास रिएक्शन ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरीं, जिसे फैन्स आकाश सिंह को जवाब मान रहे हैं. युवा बल्लेबाज लगातार रिकॉर्डतोड़ पारियां खेलकर सीजन के सबसे चर्चित स्टार बन चुके हैं.

Advertisement
वैभव सूर्यवंशी का RR vs LSG मैच में पचासा जड़ने के बाद र‍िएक्शन बेहद चर्चा में रहा (Photo: X/@IPL) वैभव सूर्यवंशी का RR vs LSG मैच में पचासा जड़ने के बाद र‍िएक्शन बेहद चर्चा में रहा (Photo: X/@IPL)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • जयपुर ,
  • 19 मई 2026,
  • अपडेटेड 12:02 AM IST

इंड‍ियन प्रीम‍ियर लीग (IPL) 2026 में राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशीन ( Vaibhav Sooryavanshi) लगातार अपनी बल्लेबाजी से तहलका मचा रहे हैं. सिर्फ 15 साल की उम्र में इस खिलाड़ी ने जिस तरह बड़े-बड़े गेंदबाजों के खिलाफ बेखौफ क्रिकेट खेली है, उसने पूरे क्रिकेट जगत का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है.

लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुकाबले मंगलवार (19 मई) को जयपुर में मुकाबले में  में भी वैभव सूर्यवंशी का बल्ला जमकर बोला. राजस्थान रॉयल्स के इस बाएं हाथ के ओपनर ने तेज शुरुआत करते हुए एक और शानदार अर्धशतक ठोक दिया. उनकी पारी में आक्रामक शॉट्स, बेहतरीन टाइमिंग और जबरदस्त कॉन्फिडेंस साफ नजर आया. वैभव ने 93 रन बनाए और 38 गेंदों की पारी में 7 चौके और 10 छक्के मारे. 

Advertisement

हालांकि, इस मैच में सबसे ज्यादा चर्चा उनकी फिफ्टी के बाद दिए गए रिएक्शन की हो रही है. अर्धशतक पूरा करने के बाद वैभव ने खास अंदाज में सेलिब्रेशन किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया.

फैन्स इसे तेज गेंदबाज आकाश स‍िंह को दिया गया जवाब मान रहे हैं. वैभव ने अर्धशतक जड़ने के बाद A (ए) बनाया. जिसे फैन्स आकाश स‍िंह के नाम के ए से जोड़कर देख रहे हैं. वहीं कुछ लोग इसे वैभव के टीम इंड‍िया ए सेलेक्शन से भी जोड़कर देख रहे हैं, फैन्स का कहना है टीम इंड‍िया ए का ए वैभव शो कर रहे थे. 

दरअसल, इस मुकाबले में आकाश ने भी यशस्वी जायसवाल को आउट करने के बार द‍िएक्शन दिया था. जो काफी चर्चा में रहा. इसके बाद ही वैभव का र‍िएक्शन आया. 

Advertisement

IPL के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर भी वैभव सूर्यवंशी का वीडियो शेयर किया गया, जिसमें वह राजस्थान रॉयल्स की गुलाबी जर्सी में अपने खास हैंड जेस्चर के साथ नजर आए. वैसे इस मुकाबले में एक समय वैभव जहां 10 गेंदों पर 5 रन बनाकर खेल रहे थे, उसके बाद उन्होंने 23 गेंदों पर पचास जड़ द‍िया. 

वैभव अब आईपीएल में ऑरेन्ज कैप होल्डर भी बन गए हैं. उन्होंने अब तक खेले गए 13 मैचों की 13   पार‍ियों में  579 रन बनाए हैं. जहां उनका एवरेज 44.53   और स्ट्राइक रेट    236.32 का है. लखनऊ के ख‍िलाफ मैच में राजस्थान ने 7 व‍िकेट से जीत दर्ज कर प्लेऑफ खेलने की उम्मीद बरकरार हैं. 

यह भी पढ़ें: RR vs LSG, IPL 2026 Highlights: वैभव सूर्यवंशी के तूफान में उड़ गई लखनऊ सुपर जायंट्स, राजस्थान रॉयल्स की प्लेऑफ की उम्मीद बरकरार

एक IPL सीज़न में सबसे ज्यादा स्ट्राइक-रेट (कम से कम 500+ रन)
236.3 - वैभव सूर्यवंशी (2026)*
204.8 - आंद्रे रसेल (2019)
202.0 - अभिषेक शर्मा (2026)
196.2 - निकोलस पूरन (2025)
191.5 - ट्रैविस हेड (2024)
187.7 - ग्लेन मैक्सवेल (2014)
183.1 - क्रिस गेल (2011)

एक IPL सीजन में सबसे ज्यादा छक्के
59 - क्रिस गेल (2012)
53* - वैभव सूर्यवंशी (2026)
52 - आंद्रे रसेल (2019)
51 - क्रिस गेल (2013)
45 - जोस बटलर (2022)
44 - क्रिस गेल (2011)
42 - अभिषेक शर्मा (2024)

Advertisement

IPL की एक पारी में सबसे ज्यादा बार 10+ छक्के लगाने वाले
4 - क्रिस गेल
3 - वैभव सूर्यवंशी*
2 - अभिषेक शर्मा
2 - फिन एलन


 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement