वैभव सूर्यवंशी की सादगी ने जीता दिल... श्रीलंका में खुद ट्रॉली ठेलते दिखे 'बेबी बॉस’, VIDEO

श्रीलंका के खिलाफ ट्राई सीरीज मे सभी की नजरें 'बेबी बॉस' पर रहेंगी. फैन्स को उम्मीद है कि जिस तरह उन्होंने आईपीएल 2026 में गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाईं, उसी तरह श्रीलंका की धरती पर भी अपने बल्ले का जादू बिखेरेंगे. अगर वैभव सूर्यवंशी इस ट्राई सीरीज में भी चमकने में कामयाब रहते हैं, तो यह सिर्फ उनके करियर का अगला कदम नहीं होगा, बल्कि टीम इंडिया के दरवाजे उनके लिए पूरी तरह खुल जाएंगे.

Advertisement
वैेभव सूर्यवंशी श्रीलंका पहुंच चुके हैं. (Photo: X/@NewsWireLK) वैेभव सूर्यवंशी श्रीलंका पहुंच चुके हैं. (Photo: X/@NewsWireLK)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • दाम्बुला,
  • 05 जून 2026,
  • अपडेटेड 5:43 PM IST

IPL (इंडियन प्रीमियर लीग) 2026 में रिकॉर्ड्स की झड़ी लगाने वाले वैभव सूर्यवंशी अब एक नई चुनौती के लिए तैयार हैं. राजस्थान रॉयल्स (RR) के इस 15 वर्षीय बल्लेबाज ने श्रीलंका के दाम्बुला में दस्तक दे दी है, जहां वो ट्राई सीरीज में भारत-ए टीम की ओर से खेलते नजर आएंगे. आईपीएल में गेंदबाजों के लिए काल बने वैभव अब विदेशी सरजमीं पर अपनी प्रतिभा का दम दिखाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं.

Advertisement

भारत-ए, श्रीलंका-ए और अफगानिस्तान-ए के बीच दाम्बुला खेली जाने वाली इस ट्राई सीरीज को भारतीय क्रिकेट के भविष्य के सितारों की परीक्षा माना जा रहा है. ऐसे में सबसे ज्यादा निगाहें 'बेबी बॉस' वैभव सूर्यवंशी पर टिकी होंगी, जिन्होंने आईपीएल 2026 में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से पूरे क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया था.

सिर्फ 15 साल की उम्र में वैभव ने जो कारनामा किया, वह किसी सपने से कम नहीं था. उन्होंने पूरे IPL सीजन में 776 रन बनाए. वैभव ने 237.30 की अविश्वसनीय स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की और रिकॉर्ड 72 छक्के जड़कर इतिहास रच दिया. यही वजह है कि अब उनके हर कदम पर क्रिकेट फैन्स और चयनकर्ताओं की नजर बनी हुई है.

श्रीलंका पहुंचने के बाद वैभव की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. इसमें वैभव अपनी ट्रॉफी खुद ठेल रहे हैं. बाकी खिलाड़ी भी ऐसा ही करते नजर आए. फैन्स इस युवा बल्लेबाज को भारत-ए की जर्सी में देखने के लिए बेहद उत्साहित हैं. कई क्रिकेट विशेषज्ञों का मानना है कि अगर वैभव इस ट्राई सीरीज में भी अपना दम दिखाने में सफल रहते हैं, तो सीनियर भारतीय टीम का दरवाजा उनके लिए ज्यादा दूर नहीं होगा.

Advertisement

यह टूर्नामेंट सिर्फ एक ट्राई सीरीज नहीं, बल्कि युवा खिलाड़ियों के लिए खुद को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर साबित करने का बड़ा मंच है. यहां अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भविष्य में टीम इंडिया के लिए खेलने का मौका मिल सकता है. ऐसे में वैभव सूर्यवंशी के लिए यह सीरीज बेहद अहम मानी जा रही है.

वैभव सूर्यवंशी की सबसे बड़ी ताकत उनकी निडर बल्लेबाजी है. उम्र महज 15 साल, लेकिन खेलने का अंदाज किसी अनुभवी बल्लेबाज जैसा. बड़े शॉट लगाने की क्षमता, दबाव में खेलने का आत्मविश्वास और मैच का रुख बदलने की काबिलियत ने उन्हें देश के सबसे चर्चित युवा क्रिकेटरों में शामिल कर दिया है.

ट्राई सीरीज का पूरा शेड्यूल
♦ 09 जून: इंडिया-ए बनाम श्रीलंका-ए
♦ 11 जून: इंडिया-ए बनाम अफगानिस्तान-ए
♦ 13 जून: अफगानिस्तान-ए बनाम श्रीलंका-ए
♦ 15 जून: इंडिया-ए बनाम श्रीलंका-ए
♦ 17 जून: इंडिया-ए बनाम अफगानिस्तान-ए
♦ 19 जून: अफगानिस्तान-ए बनाम श्रीलंका-ए
♦ 21-जून: फाइनल

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »