बीसीसीआई का टीम इंडिया के सेलेक्टर्स को तोहफा, मिलेंगे 15-15 लाख

प्रशासकों की समिति की सदस्य और पूर्व महिला टेस्ट क्रिकेटर डायना इदुलजी ने कहा, ‘महिला टीम और पुरुष टीम के सेलेक्टर्स को टीम के अच्छे प्रदर्शन और अच्छी टीम चुनने के लिए 15-15 लाख रु. दिए जाएंगे.’

Advertisement
टीम इंडिया टीम इंडिया

केशवानंद धर दुबे / विजय रावत

  • नई दिल्ली,
  • 09 अगस्त 2017,
  • अपडेटेड 7:52 PM IST

बीसीसीआई ने बुधवार को टीम इंडिया और महिला क्रिकेट टीम के सेलेक्टर्स को इनाम में 15-15 लाख रु. देने का ऐलान किया. दोनों टीमों के अच्छे प्रदर्शन के चलते बीसीसीआई ने ये फैसला लिया. सेलेक्टर्स को इनाम देने का फैसला प्रशासकों की समिति और बीसीसीआई के शीर्ष अधिकारियों के बीच हुई बैठक में लिया गया.

प्रशासकों की समिति की सदस्य और पूर्व महिला टेस्ट क्रिकेटर डायना इडुलजी ने कहा, ‘महिला टीम और पुरुष टीम के सेलेक्टर्स को टीम के अच्छे प्रदर्शन और अच्छी टीम चुनने के लिए 15-15 लाख रु. दिए जाएंगे.’

Advertisement

विराट कोहली की कप्तानी में पिछले दो सालों में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन किया है. टीम इंडिया लगातार 8 टेस्ट सीरीज जीत चुकी है और वो टेस्ट रैंकिंग में टॉप पर है. टीम इंडिया चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल तक भी पहुंची थी जहां उसे पाकिस्तान से हार का सामना करना पड़ा.

टीम इंडिया के अच्छे प्रदर्शन के चलते मुख्य चयनकर्ता एम एस के प्रसाद, देवांग गांधी, शरणदीप सिंह, जतिन परांजपे और गगन खोड़ा को 15-15 लाख रु. इनाम में मिलेंगे. महिला क्रिकेट टीम ने भी अपने प्रदर्शन से सभी को खुश किया है. अभी हाल ही में इंग्लैंड में हुए आईसीसी वर्ल्ड कप में भारतीय महिला क्रिकेट टीम फाइनल तक पहुंची.

इसीलिए बीसीसीआई ने महिला क्रिकेट टीम की मुख्य चयनकर्ता हेमलता काला, शशि गुप्ता, अंजलि पेंढारकर, लोपामुद्रा बनर्जी और सुधा शाह को 15-15 लाख रु. इनाम देने का ऐलान किया है. उम्मीद है टीमों का अच्छा प्रदर्शन आगे भी जारी रहेगा और सेलेक्टर्स पर भी बीसीसीआई की धनवर्षा होती रहेगी.

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »