T-20 Number 1 Team India: 6 साल बाद T-20 में नंबर-1 बनी टीम इंडिया, जो विराट कोहली ना कर सके वो रोहित शर्मा ने किया

रोहित शर्मा के फुल टाइम कप्तान बनने के बाद भारतीय टीम लगातार जीत हासिल कर रही है. अब भारतीय टीम टी-20 रैंकिंग में नंबर-एक पर भी पहुंच गई है.

Advertisement
Rohit Sharma (Getty) Rohit Sharma (Getty)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 21 फरवरी 2022,
  • अपडेटेड 3:47 PM IST
  • रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया का कमाल
  • रोहित की अगुवाई में लगातार 6 टी-20 में जीत

T-20 Number 1 Team India: वेस्टइंडीज़ को टी-20 सीरीज़ में 3-0 से मात देने के बाद टीम इंडिया आईसीसी रैंकिंग में नंबर-1 बन गई है. ये करीब 6 साल के बाद हुआ है, जब टीम इंडिया को टी-20 में नंबर एक का स्थान हासिल हुआ है. इससे पहले महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में टीम इंडिया साल 2016 में आखिरी बार ये मुकाम हासिल कर पाई थी.

Advertisement

सीरीज़ शुरू होने से पहले टीम इंडिया की 268 रेटिंग्स थी और वह इंग्लैंड के बाद दूसरे स्थान पर थी. लेकिन सीरीज़ में 3-0 से जीत के बाद भारत के 269 रेटिंग्स हो गए हैं, इंग्लैंड के भी इतने ही रेटिंग्स हैं लेकिन टीम इंडिया प्वाइंट्स के हिसाब से नंबर-एक बन गई है. 

आखिरी बार कब नंबर-1 बना था भारत?

भारतीय टीम इससे पहले 12 फरवरी, 2016 से लेकर 3 मई, 2016 तक टी-20 रैंकिंग में नंबर एक रही थी. तब महेंद्र सिंह धोनी टीम के कप्तान थे, उसके बाद विराट कोहली के हाथ में कप्तानी आई. विराट की अगुवाई में भारतीय टीम लंबे वक्त तक टेस्ट रैंकिंग में तो नंबर-एक रही, लेकिन टी-20 में उसे ये ताज नसीब नहीं हुआ.

विराट कोहली की अगुवाई में भारत ने टी-20 वर्ल्डकप 2021 खेला था, जिसमें वह सेमीफाइनल में जगह नहीं बना पाई थी. विराट कोहली ने वर्ल्डकप से पहले ही टी-20 फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ने की बात कह दी थी. रोहित शर्मा ने इसी के बाद भारतीय टीम की बागडोर संभाली थी. 

Advertisement

टीम इंडिया रैंकिंग-

टेस्ट - नंबर 3
वनडे - नंबर 4
टी-20 - नंबर 1

क्लिक करें: रोहित शर्मा के फुलटाइम कैप्टन बनने के बाद से भारत को मिल रही सिर्फ जीत

रोहित शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई टी-20 सीरीज़ में बतौर फुल टाइम कप्तान कमान संभाली थी, जिसमें भारत 3-0 से जीता था. अब वेस्टइंडीज़ के खिलाफ टी-20 सीरीज़ में भी भारत 3-0 से ही जीता है. रोहित शर्मा टी-20 इतिहास में भारत के तीसरे सबसे सफल कप्तान भी बन गए हैं.

टी-20 क्रिकेट में भारत के लिए सबसे ज्यादा जीत (बतौर कप्तान)
•    एमएस धोनी- 72 मैच, 41 जीत, 28 हार
•    विराट कोहली- 50 मैच, 30 जीत, 16 हार
•    रोहित शर्मा- 25 मैच, 21 जीत, 4 हार 


 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »