IND vs SL: श्रीलंका के लिए टीम इंड‍िया का नेट बॉलर्स प्लान, 4 तरह के स्प‍िन गेंदबाजों की हुई एंट्री

श्रीलंका दौरे पर भारतीय टीम के साथ चार युवा स्पिनर नेट बॉलर के रूप में जुड़े हैं. इनमें विपराज निगम, शिवांग कुमार, हर्ष दुबे और तनुष कोटियन शामिल हैं. टीम प्रबंधन श्रीलंकाई स्पिन परिस्थितियों को देखते हुए बल्लेबाजों को बेहतर तैयारी कराना चाहता है. भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज 15 अगस्त से गॉल में शुरू होगी.

Advertisement
नेट बॉलर्स में युवा सितारों को मौका, श्रीलंका की चुनौती से पहले टीम इंडिया का खास प्लान (Photo: ITG) नेट बॉलर्स में युवा सितारों को मौका, श्रीलंका की चुनौती से पहले टीम इंडिया का खास प्लान (Photo: ITG)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 04 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 12:58 PM IST

श्रीलंका दौरे पर भारतीय क्रिकेट टीम ने टेस्ट सीरीज से पहले अपनी तैयारियों को और मजबूत कर दिया है. स्पिन के अनुकूल परिस्थितियों को देखते हुए टीम इंडिया के साथ चार अलग-अलग शैली के स्पिन गेंदबाज नेट बॉलर के रूप में जुड़े हैं. इनमें विपराज निगम और शिवांग कुमार के अलावा हर्ष दुबे तथा तनुष कोटियन भी शामिल हैं.

क्रिकबज के मुताब‍िक- टीम मैनेजमेंट का मानना है कि श्रीलंका की पिचों पर स्पिन की अहम भूमिका रहने वाली है. ऐसे में भारतीय बल्लेबाजों को नेट्स में हर तरह की स्पिन गेंदबाजी का सामना कराया जाएगा, ताकि मैच से पहले उनकी तैयारी पूरी तरह मजबूत हो सके.

Advertisement

चारों नेट बॉलर अलग-अलग शैली की स्पिन गेंदबाजी करते हैं. हर्ष दुबे लेफ्ट आर्म ऑर्थोडॉक्स स्पिनर हैं, जबकि तनुष कोटियन ऑफ स्पिन गेंदबाजी करते हैं. विपराज निगम लेग स्पिनर हैं और शिवांग कुमार लेफ्ट आर्म रिस्ट स्पिनर हैं. अलग-अलग वैरायटी के इन गेंदबाजों की मौजूदगी भारतीय बल्लेबाजों को श्रीलंकाई परिस्थितियों के अनुरूप अभ्यास कराने में मदद करेगी.

शुभमन गिल की कप्तानी में उतरेगा भारत
श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम की कमान शुभमन गिल संभालेंगे, जबकि केएल राहुल उपकप्तान होंगे. टीम में यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत, साई सुदर्शन, ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बरार, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन और आकिब नबी को जगह मिली है. हालांकि, साई सुदर्शन का चयन फिटनेस क्लियरेंस के अधीन रहेगा.

15 अगस्त से शुरू होगी टेस्ट सीरीज
भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 15 से 19 अगस्त तक गॉल में खेला जाएगा. इसके बाद दूसरा और अंतिम टेस्ट 23 से 27 अगस्त तक कोलंबो के एसएससी मैदान पर होगा. दोनों मुकाबले भारतीय समयानुसार सुबह 10:00 बजे शुरू होंगे.

Advertisement

श्रीलंका की पारंपरिक स्पिन-अनुकूल पिचों को देखते हुए भारतीय टीम ने इस बार नेट अभ्यास में विशेष रणनीति अपनाई है. चार अलग-अलग तरह के स्पिनरों को साथ जोड़ने का फैसला इसी तैयारी का हिस्सा माना जा रहा है, ताकि बल्लेबाज मैच से पहले हर तरह की स्पिन गेंदबाजी के खिलाफ खुद को तैयार कर सकें.

श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारत की टीम: शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), साई सुदर्शन* , ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बरार, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन और आकिब नबी.

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »