पाकिस्तान की जीत से टीम इंड‍िया को होगा फायदा, WTC में बना द‍िलचस्प समीकरण, बांग्लादेश हारे तभी ठीक!

बांग्लादेश ने मंगलवार को ढाका में खेले गए पहले टेस्ट मैच में पाकिस्तान को पहली बार हराकर इतिहास रच दिया. इस जीत के बाद बांग्लादेश ने WTC (वर्ल्ड टेस्ट चैम्प‍ियनशिप ) की अंक तालिका में भी पाकिस्तान को पछाड़ दिया. बांग्लादेश की इस जीत के बाद अब भारत पर टॉप -5 से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है.

Advertisement
टीम इंडिया की बढ़ी चिंता, WTC में टॉप-5 से हो सकती है बाहर. (Photo: Getty) टीम इंडिया की बढ़ी चिंता, WTC में टॉप-5 से हो सकती है बाहर. (Photo: Getty)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 16 मई 2026,
  • अपडेटेड 1:45 PM IST

पाकिस्तान 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए बांग्लादेश के दौरे पर है. बांग्लादेश ने ढाका में खेले गए पहले टेस्ट मैच में पाकिस्तान को 104 रनों से हराकर इतिहास रच दिया. बांग्लादेश ने पहली बार पाकिस्तान को रेड-बाल क्रिकेट में मात दी. इस मुकाबले में टॉस जीतकर पाकिस्तान ने गेंदबाजी का फैसला किया.

पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश ने अपनी पहली पारी में 413 रन बनाए. जवाब में पाकिस्तान की टीम 386 रनों पर सिमट गई. दूसरी पारी में बांग्लादेश ने 9 विकेट पर 240 रन बनाकर अपनी पारी घोषित कर दी. पाकिस्तान को जीत के लिए 268 रनों का लक्ष्य मिला.लेकिन वह 163 रनों पर सिमट गई. बांग्लादेश के नजमुल हुसैन शांतो को 'प्लेयर ऑफ द मैच' मिला. शांतो ने पहली पारी में 101 और दूसरी पारी में 87 रन बनाए . 
     
बांग्लादेश की इस जीत ने वर्ल्ड टेस्ट चैम्प‍ियनशिप (WTC) पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर कर दिया. बांग्लादेश ने इस साइकिल में अपनी पहली जीत दर्ज करते हुए अंक तालिका में आठवें स्थान से छलांग लगाकर छठा स्थान हासिल कर लिया. पाकिस्तान पर आईसीसी ने बड़ा एक्शन भी लिया और स्लो ओवर रेट के कारण टीम पर मैच फीस का 40 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है, साथ ही 8 अंक भी काट लिए गए हैं. इस सजा के बाद पाकिस्तान के अब WTC तालिका में सिर्फ 4 अंक रह गए हैं और टीम आठवें स्थान पर पहुंच गई है. इस ऐतिहासिक जीत के बाद बांग्लादेश का जीत प्रतिशत 44.44 हो गया है, जबकि पाकिस्तान का आईसीसी के जुर्माने के बाद जीत प्रतिशत 11.11 रह गया है. 

Advertisement

WTC में टीम इंडिया पर खतरा, बांग्लादेश की जीत से बदलेगा खेल?

पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच दूसरा टेस्ट 16 मई से सिलहट में खेला जा रहा है, जिसके नतीजे का असर सीधे पॉइंट्स टेबल पर पड़ेगा. फिलहाल टीम इंडिया 9 मैचों में 4 जीत, 4 हार और 1 ड्रॉ के साथ 52 अंकों और 48.15 PCT के जरिए पांचवें स्थान पर मौजूद है.

यदि बांग्लादेश लगातार दूसरा टेस्ट भी जीत जाता है, तो उसकी टीम 58.33 PCT के साथ सीधे पांचवें नंबर पर पहुंच जाएगी. इसका नुकसान भारत को होगा. टीम इंडिया छठे स्थान पर चली जाएगी.

हालांकि, पाकिस्तान की जीत या ड्रॉ का परिणाम भारत को राहत देगा और, भारत पांचवें स्थान पर कायम रहेगा. तब बांग्लादेश 41.67 PCT के साथ छठे नंबर पर ही रहेगा. 

आइए समझाते हैं की PCT निकालते कैसे हैं

Advertisement

अभी बांग्लादेश के 3 मैच में 16 अंक है. 
PCT = (टीम द्वारा प्राप्त अंक / टीम द्वारा प्राप्त किए जा सकने वाले अधिकतम अंक) × 100
ऐसे में 3  टेस्ट × 12 अंक = 36 संभावित अंक
अब PCT निकालते हैं:
PCT = (16 / 36) × 100 = 44.44%
इसलिए बांग्लादेश का PCT = 44.44% है 

वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) में पॉइंट्स और रैंकिंग कैसे तय होती है?

- जीत पर टीम को 12 अंक मिलते हैं
- मैच टाई होने पर 6 अंक दिए जाते हैं
- ड्रॉ मुकाबले पर 4 अंक मिलते हैं
- टीमों की रैंकिंग जीत प्रतिशत (PCT) के आधार पर तय की जाती है
- अंक तालिका की टॉप-2 टीमें 2027 WTC फाइनल के लिए क्वालिफाई करेंगी
- स्लो ओवर रेट की स्थिति में टीमों के अंक काटे भी जा सकते हैं

अपडेटेड वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) पॉइंट्स टेबल

 स्थान       टीम  मैच  जीत  हार    ड्रॉ कटे अंक   अंक     PCT
1   ऑस्ट्रेलिया   8  7  1  0      0   84    87.50
2   न्यूजीलैंड  3  2  0  1      0   28    77.78
3 दक्षिण अफ्रीका  4  3  1  0      0   36    75.00
4    श्रीलंका     2  1  0  1      0   16    66.67
5    भारत   9  4  4  1      0   52    48.15
6  बांग्लादेश   3  1  1  1      0   16    44.44
7     इंग्लैंड  10 1      2        38    31.67
8    पाकिस्तान 3      8         4      11.11   
9   वेस्टइंडीज  8  0  7  1      0    4     4.17 

Report- Vijay Singh

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement