लॉर्ड्स ODI में काली पट्टी बांधकर क्यों उतरे भारत-इंग्लैंड के खिलाड़ी? जानें पूरी वजह

लॉर्ड्स में 19 जुलाई (रविवार) को तीसरे वनडे से पहले भारत और इंग्लैंड के खिलाड़ियों ने सर गारफील्ड सोबर्स को श्रद्धांजलि दी. खिलाड़ियों ने एक मिनट का मौन रखा. दोनों टीमों के खिलाड़ी ब्लैक आर्मबैंड पहनकर मैदान पर उतरे.

Advertisement
टीम इंडिया ने लॉर्ड्स में सर गारफील्ड सोबर्स को दी श्रद्धांजलि (Photo:X/BCCI) टीम इंडिया ने लॉर्ड्स में सर गारफील्ड सोबर्स को दी श्रद्धांजलि (Photo:X/BCCI)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • लंदन,
  • 19 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 4:27 PM IST

भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स में 19 जुलाई (रविवार) को आयोजित तीसरे और निर्णायक वनडे मुकाबले के दौरान खिलाड़ियों ने महान ऑलराउंडर सर गारफील्ड सोबर्स को श्रद्धांजलि दी.

दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने मैदान पर एक मिनट का मौन रखकर वेस्टइंडीज के दिग्गज को याद किया. 17 जुलाई को वेस्टइंडीज के बारबाडोस में सर गारफील्ड सोबर्स का निधन हुआ था. 

इसके बाद दोनों टीमें काली पट्टी (ब्लैक आर्मबैंड) बांधकर मैदान पर उतरी. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी देते हुए बताया कि टीम इंडिया शुक्रवार को सर गारफील्ड सोबर्स के निधन के सम्मान में ब्लैक आर्मबैंड पहनकर खेल रही है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: रोहित शर्मा-विराट कोहली ने लॉर्ड्स में रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली भारतीय जोड़ी बनी

लॉर्ड्स के मैदान पर मौजूद बड़ी स्क्रीन पर भी सर गारफील्ड सोबर्स की तस्वीर भी दिखाई गई, जबकि स्टेडियम में मौजूद दर्शकों और दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने मौन रखकर उन्हें अंतिम सम्मान दिया.

सर गारफील्ड सोबर्स को क्रिकेट इतिहास के सबसे महान ऑलराउंडरों में गिना जाता है. उन्होंने वेस्टइंडीज के लिए 93 टेस्ट मैच खेले, जिसमें 26 शतकों की मदद से 8,032 रन बनाए और 235 विकेट लिए. इन्होंने क्रिकेट जगत में पहली बार 6 गेंदों में 6 छक्के जड़े थे. बल्लेबाजी, तेज गेंदबाजी, स्पिन और बेहतरीन फील्डिंग में उनकी बहुमुखी प्रतिभा ने उन्हें क्रिकेट का सबसे संपूर्ण खिलाड़ी बनाया.

Advertisement

यह भी पढ़ें: IND vs ENG, 3rd ODI 2026 Live Score: इंग्लैंड की बल्लेबाजी जारी, भारतीय टीम में बड़े बदलाव

उनके निधन से क्रिकेट जगत ने अपनी सबसे महान हस्तियों में से एक को खो दिया है और लॉर्ड्स में भारत और इंग्लैंड के खिलाड़ियों ने उन्हें सम्मान देकर उनकी विरासत को सलाम किया.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »