IND vs ENG, 3rd ODI 2026 Highlights: रोहित शर्मा का ऐतिहासिक शतक काम नहीं आया, इंग्लैंड ने लॉर्ड्स में भारत को हराया, वनडे सीरीज भी कब्जाई

India vs England, 3rd ODI: क्रिकेट के मक्का लॉर्ड्स पर भारत और इंग्लैंड के बीच एक हाई-वोल्टेज मैच देखने को मिला. इंग्लैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 388 रनों का लक्ष्य रखा. जवाब में भारतीय टीम रोहित शर्मा के ऐतिहासिक शतक के बावजूद लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकी.

Advertisement
भारत-इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स में मुकाबला (Photo: BCCI) भारत-इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स में मुकाबला (Photo: BCCI)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • लंदन,
  • 19 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 11:54 PM IST

India vs England, 3rd ODI: भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला 19 जुलाई (रविवार) को लंदन के लॉर्ड्स मैदान पर खेला गया. इस मुकाबले में इंग्लैंड ने भारतीय टीम को 27 रनों से हराया. भारतीय टीम को जीत के लिए 388 रनों का टारगेट मिला था, लेकिन वो सात विकेट पर 360 रन ही बना सकी.

भारत की ओर से रोहित शर्मा ने शानदार 138 रन बनाए, लेकिन वो इनिंग्स टीम इंडिया को जीत नहीं दिला सकी. इस जीत के साथ ही इंग्लैंड ने तीन मैचों की वनडे सीरीज पर 2-1 से कब्जा जमा लिया. सीरीज का पहला मुकाबला बर्मिंघम में हुआ था, जिसे भारतीय टीम ने 6 विकेट से जीता था. फिर कार्डिफ ओडीआई में मेजबान टीम को 4 विकेट से जीत मिली थी.

Advertisement

रनचेज में भारतीय टीम की शुरुआत शानदार रही. रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने पहले विकेट के लिए 147 रनों की पार्टनरशिप की. शुभमन गिल ने 10 चौके और एक छक्के की मदद से 84 गेंदों पर 77 रन बनाए. शुभमम के ओडीआई करियर की ये 20वीं फिफ्टी रही. आदिश राशिद ने शुभमन को एलबीडब्ल्यू आउट किया, जिसके चलते ये ओपनिंग साझेदारी टूटी.

शुभंमन गिल के आउट होने के बाद रोहित शर्मा के साथ विराट कोहली ने मोर्चा संभाला. दोनों ने इंग्लिश गेंदबाजों की जमकर खबर ली. रोहित ने 84 गेंदों पर शतक जड़ा, जिसमें 11 चौके और 3 छक्के शामिल रहे. रोहित लॉर्ड्स पर ओडीआई में शतक जड़ने वाले पहले भारतीय पुरुष क्रिकेटर हैं. रोहित अपने ओडीआई करियर का 34वां शतक जड़ने के बाद भी लय में दिखे. रोहित ने 17 चौके और पांच छक्के की मदद से 110 गेंदों पर 138 रन बनाए. रोहित को जैकब बेथेल ने बोल्ड किया. रोहित और विराट कोहली के बीच दूसरे विकेट के लिए 113 रनों की साझेदारी हुई.
यह भी पढ़ें: रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक जड़कर लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, सचिन तेंदुलकर-सईद अनवर भी पीछे छूटे

Advertisement

ईशान किशन (14 रन) और श्रेयस अय्यर (0 रन) इस मैच में बल्ले से कुछ खास नहीं कर पाए. दोनों ही बल्लेबाजों को सैम करन ने 44वें ओवर में पवेलियन भेजा. सैम करन ने फिर अपने अगले ओवर में विराट कोहली को पवेलियन रवाना किया. कोहली ने 60 गेंदों पर 74 रन बनाए, जिसमें 6 चौके और तीन छक्के शामिल रहे. कोहली के ओडीआई करियर की ये 79वीं फिफ्टी रही. कोहली के आउट होने के बाद केएल राहुल (12 रन) पर बड़ी जिम्मेदारी थी, लेकिन उन्हें जोफ्रा आर्चर ने चलता कर दिया. यहां से भारत के जीत हासिल करना मुश्किल था और ऐसा हुआ भी. अक्षर पटेल (2 रन) आउट होने वाले सातवें बल्लेबाज रहे, जिनका विकेट सैम करन ने झटका. गुरनूर बरार (18 रन) और अर्शदीप सिंह (15 रन) नाबाद रहे.

ऐसी रही इंग्लैंड की बल्लेबाजी
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने 50 ओवरों में सिर्फ 3 विकेट खोकर 387 रन बनाए. यह लॉर्ड्स के मैदान पर ओडीआई क्रिकेट में अब तक का सबसे हाईएस्ट स्कोर रहा. इंग्लैंड को मैच में मजबूत शुरुआत मिली. सलामी बल्लेबाज बेन डकेट और जैकब बेथेल ने भारतीय गेंदबाजों को बैकफुट पर धकेल दिया. दोनों ने पहले विकेट के लिए 192 रनों की शानदार साझेदारी की. इस दौरान दोनों ने भारत के खिलाफ वनडे में इंग्लैंड की ओर से सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी का नया रिकॉर्ड भी बना दिया. उन्होंने जेसन रॉय और जॉनी बेयरस्टो के 2019 में बनाए 160 रनों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया.
यह भी पढ़ें: IND vs ENG: बेन डकेट ने लॉर्ड्स में शतक जड़ रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज

Advertisement

बेन डकेट ने 135 गेंदों पर 18 चौके और 1 छक्के की मदद से 141 रनों की लाजवाब शतकीय पारी खेली. उन्हें प्रिंस यादव ने आउट किया. दूसरी तरफ जैकब बेथेल शतक से चूक गए, लेकिन 93 गेंदों पर 11 चौके और 2 छक्कों की मदद से 91 रन बनाए. उन्हें प्रसिद्ध कृष्णा ने पवेलियन भेजा. हैरी ब्रूक (14 रन) जल्दी आउट हो गए, लेकिन इसके बाद जो रूट और कप्तान जोस बटलर ने भारतीय गेंदबाजों की लाइन-लेंथ बिगाड़ कर रख दी. अंत के ओवरों में दोनों ने तबाही मचाते हुए महज 21 गेंदों में 63 रनों की नाबाद साझेदारी कर डाली.यह भी पढ़ें: लॉर्ड्स में रोहित शर्मा का धमाकेदार शतक, कोच गौतम गंभीर ने भी खड़े जाईं तालियां, कोहली ने लगाया गले

जो रूट ने अपनी क्लास दिखाते हुए सिर्फ 48 गेंदों पर 9 चौकों की मदद से नाबाद 74 रन कूट दिए. रूट ने डकेट के साथ भी दूसरे विकेट के लिए 101 रन जोड़े थे. वही जोस बटलर ने अंत में टी-20 वाले अंदाज में बल्लेबाजी की. बटलर ने सिर्फ 13 गेंदों पर 4 चौके और 3 छक्के जड़कर नाबाद 41 रन बनाए.

भारतीय गेंदबाजों की बेबसी
लॉर्ड्स की सपाट पिच पर भारतीय गेंदबाज पूरी तरह बेअसर साबित हुए. भारत की तरफ से प्रसिद्ध कृष्णा सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 2 विकेट चटकाए. वहीं प्रिंस यादव को 1 सफलता मिली, जिन्होंने खतरनाक दिख रहे बेन डकेट का विकेट लिया. 

Advertisement

भारतीय की प्लेइंग 11: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, गुरनूर बरार, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह और प्रसिद्ध कृष्णा.

इंग्लैंड की प्लेइंग 11: बेन डकेट, जैकब बेथेल, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), सैम करन, विल जैक्स, गस एटकिंसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, जोश टंग. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »