8 चौके, 7 छक्के... वानखेड़े में संजू सैमसन का तूफान, अंग्रेज गेंदबाजों को जमकर रगड़ा

संजू सैमसन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच वाली फॉर्म को सेमीफाइनल में भी कायम रखा. संजू ने 89 रनों की तूफानी पारी खेल फैन्स का मनोरंजन किया. संजू शतक से चूक गए, लेकिन उनकी यह इनिंग्स सालों तक याद रखी जाएगी.

Advertisement
संजू सैसमन ने सेमीफाइनल में कमाल की पारी खेली. (Photo: Getty) संजू सैसमन ने सेमीफाइनल में कमाल की पारी खेली. (Photo: Getty)

aajtak.in

  • मुंबई,
  • 05 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 8:45 PM IST

इंग्लैंड के खिलाफ आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन का जलवा देखने को मिला. गुरुवार (5 मार्च) को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में हुए इस मैच में सैमसन ने 42 गेंदों का सामना करता हुए 89 रन बनाए, जिसमें 8 चौके और सात छक्के शामिल रहे. संजू को ऑफ-स्पिनर विल जैक्स ने फिल साल्ट के हाथों कैच आउट कराया.  ऑफ स्टम्प के बाहर की गेंद पर सैमसन इनसाइड-आउट शॉट खेलने गए, लेकिन गेंद बल्ले के निचले किनारे पर लगकर गेंद हवा में गई और डीप कवर पर फील्डर ने कैच लपक लिया.

Advertisement

संजू सैमसन सेमीफाइनल में शुरुआत से ही बड़े शॉट्स खेल रहे थे. हालांकि 15 रनों के निजी स्कोर पर इंग्लिश कप्तान हैरी ब्रूक ने उनका कैच टपका दिया था. उसके बाद उन्होंने विपक्षी टीम को मौके नहीं दिए. संजू अर्धशतकीय आंकड़े तक सिर्फ 26 गेंदों में पहुंच गए, जो उनकी तूफानी बैटिंग को दर्शाता है.

संजू सैसमन ने इससे पहले वेस्टइंडीज के खिलाफ सुपर-8 मुकाबले में नाबाद 97 रन बनाकर भारतीय टीम को धमाकेदार जीत दिलाई थी. वेस्टइंडीज के खिलाफ भारतीय टीम यदि मुकाबला नहीं जीतती, तो उसे सेमीफाइनल का टिकट नहीं मिलता.

संजू सैसमन की तूफानी बल्लेबाजी के चलते भारत के 100 रन 8.3 ओवर में पूरे हो गए. टी20 वर्ल्ड कप के नॉकआउट मैच में यह किसी टीम की दूसरी सबसे तेज संचुरी रही. इस मामले में न्यूजीलैंड पहले नंबर पर है. न्यूजीलैंड ने मौजूदा वर्ल्ड कप के पहले सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 7.5 ओवर में यह कारनामा किया था.

Advertisement

देखा जाए तो संजू सैसमन अब टी20 वर्ल्ड कप के नॉकआउट मैचों में सबसे बड़े स्कोर बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की लिस्ट में पूर्व कप्तान विराट कोहली की बराबरी पर पहुंच गए हैं. कोहली ने 2016 के वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज के खिलाफ अंतिम-चार मुकाबले में नाबाद 89 रन बनाए थे.

टी20 विश्व कप के नॉकआउट मैचों में सर्वोच्च स्कोर
100*- फिन एलन (न्यूजीलैंड) बनाम साउथ अफ्रीका, कोलकाता, 2026 सेमीफाइनल
96*- तिलकरत्ने दिलशान (श्रीलंका) बनाम वेस्टइंडीज, द ओवल, 2009 सेमीफाइनल
89*- विराट कोहली (भारत) बनाम वेस्टइंडीज, मुंबई, 2016 सेमीफाइनल
89- संजू सैमसन (भारत) बनाम इंग्लैंड, मुंबई, 2026 सेमीफाइनल
86*- एलेक्स हेल्स (इंग्लैंड) बनाम भारत, एडिलेड, 2022 सेमीफाइनल

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement