बुमराह के बंप कैच पर उछल पड़ीं साक्षी... धोनी का कूल रिएक्शन VIRAL

भारतीय टीम ने इंग्लैंड को हराकर फाइनल में जगह बना ली है, जहां उसका सामना 8 मार्च को न्यूजीलैंड से होगा. सेमीफाइनल में महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा जैसे दिग्गज भारतीय टीम का उत्साह बढ़ाते नजर आए.

Advertisement
सेमीफाइनल में महेंद्र सिंह धोनी भी भारतीय टीम को चीयर करने पहुंचे थे. (Photo: Screengrab/JioHotstar) सेमीफाइनल में महेंद्र सिंह धोनी भी भारतीय टीम को चीयर करने पहुंचे थे. (Photo: Screengrab/JioHotstar)

aajtak.in

  • मुंबई,
  • 06 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 11:05 AM IST

भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में 7 रनों से जीत हासिल की. गुरुवार (5 मार्च) को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में हुए इस मैच में पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपनी पत्नी के साथ VIP बॉक्स में नजर आए. वीआईपी बॉक्स में रोहित शर्मा और उनकी पत्नी रीतिका सजदेह भी मैच का आनंद ले रहे थे.

Advertisement

जब इंग्लैंड 254 रनों का पीछा कर रहा था, तो 18वें ओवर में एक रोचक घटना हुई. जसप्रीत बुमराह ने फॉलो-थ्रू में गेंद पकड़ी. हालांकि एमएस धोनी की वाइफ साक्षी को लगा कि बुमराह ने सैम करन का कैच पकड़ लिया है और उन्होंने जश्न मनाना शुरू कर दिया. गेंद एक बाउंस पर बुमराह के पास पहुंची थी, इसलिए करन आउट नहीं हुए.

सभी को इस स्थिति का पता था, लेकिन साक्षी धोनी ने गलत अनुमान लगाया.  उनका जश्न देखकर एमएस धोनी की शांत प्रतिक्रिया ने सभी का दिल जीत लिया. धोनी ने बहुत ही शांत और मजेदार तरीके से उन्हें 'शांत हो जैसा' इशारा किया. इस घटना पर VIP स्टैंड में मौजूद अन्य सेलिब्रिटीज भी हंस पड़े. यह वीडियो क्लिप इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो गई.

मुकाबले में भारतीय टीम ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 253/7 का स्कोर बनाया. भारत के लिए संजू सैमसन ने 42 गेंदों में 89 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि शिवम दुबे ने 25 गेंदों में 43 रन बनाए. जवाब में इंग्लैंड 246/7 तक ही पहुँच सका.इंग्लैंड के लिए जैकब बेथेल ने 48 गेंदों में 105 रन की जबरदस्त पारी खेली, लेकिन उन्हें दूसरे छोर से सपोर्ट नहीं मिला. अब फाइनल में भारत का मुकाबला न्यूज़ीलैंड से होगा, जो रविवार (8 मार्च) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा.

Advertisement

महेंद्र सिंह धोनी ने 15 अगस्त 2020 को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था. धोनी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में अब भी एक्टिव है. धोनी आईपीएल 2026 में एक बार फिर चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए धमाल मचाने जा रहे हैं. धोनी ने प्रैक्टिस भी शुरू कर दी है. धोनी की ही कप्तानी ने सीएसके ने पांच बार आईपीएल में खिताब जीत हासिल की हुई है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement