फाइनल में हार के बाद छलका न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर का दर्द, हार का ठीकरा किस पर फोड़ा?

भारतीय टीम ने जहां तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप जीता, वहीं न्यूजीलैंड एक बार फिर वर्ल्ड कप खिताब अपने नाम नहीं कर सकी. फाइनल में हार के बाद न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर काफी उदास दिखे. सेंटनर की टीम फाइनल में कुछ खास नहीं कर सकी.

Advertisement
भारत ने टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में न्यूजीलैंड को हराया. (Photo: Getty) भारत ने टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में न्यूजीलैंड को हराया. (Photo: Getty)

aajtak.in

  • अहमदाबाद,
  • 09 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 9:29 AM IST

न्यूजीलैंड को आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में 96 रनों से हार झेलनी पड़ी. रविवार (8 मार्च) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुए इस मैच भारत ने न्यूजीलैंड को जीत के लिए 256 रनों का टारगेट दिया, लेकिन उसकी पूरी टीम 159 रनों पर सिमट गई. न्यूजीलैंड 2021 के टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से हार गया था. अब उसे यहां भी निराशा हाथ लगी. उधर भारतीय टीम ने रिकॉर्ड तीसरी बार और बैक टू बैक टी20 वर्ल्ड कप खिताब अपने नाम किया है.

Advertisement

न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर ने फाइनल में हार के बाद भी अपनी टीम के प्रदर्शन पर गर्व जताया. सेंटनर ने टीम की हार का ठीकरा किसी खिलाड़ी पर कतई नहीं फोड़ा. सेंटनर ने इसके बजाय अपने खिलाड़ियों की तारीफ की. उन्होंने कहा कि टूर्नामेंट में टीम को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा, लेकिन हर चरण में खिलाड़ियों ने मजबूती से मुकाबला किया. उन्होंने माना कि फाइनल में भारत ने उनसे बेहतर खेल दिखाया.

मिचेल सेंटनर ने मैच के बाद प्रेजेंटेशन सेरेमनी में कहा, 'मुझे अपने खिलाड़ियों पर गर्व है कि वे यहां तक पहुंचे. पूरे टूर्नामेंट में हमें कई चुनौतियां मिलीं, लेकिन हर मौके पर हमने अच्छा संघर्ष किया. आज हमें एक बेहतरीन टीम ने मात दी और वह भी शानदार दर्शकों के सामने.'

मिचेल सेंटनर ने स्टेडियम में मौजूद भारतीय प्रशंसकों का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा, 'चारों तरफ नीले रंग का समुद्र नजर आ रहा था. भारत घरेलू टीम थी और ऐसे माहौल में खेलना आसान नहीं होता. घरेलू माहौल में वर्ल्ड कप खेलने के चलते काफी दबाव भी आता है. सूर्यकुमार यादव और उनकी टीम को अपनी मेहनत पर गर्व होना चाहिए.'

Advertisement

न्यूजीलैंड के कैप्टन ने भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव और उनकी टीम को जीत के लिए बधाई दी. उन्होंने कहा कि पूरे टूर्नामेंट में अलग-अलग खिलाड़ियों ने जिम्मेदारी उठाई और टीम को यहां तक पहुंचाया.

मिचेल सेंटनर के मुताबिक सुपर-8 और सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड ने कड़ा मुकाबला किया, लेकिन फाइनल में भारतीय टीम ने उनसे बेहतर खेल दिखाया. सेंटनर कहते हैं, ''सुपर-8 और सेमीफाइनल में हमने अच्छा संघर्ष किया, लेकिन आज रात हमें साफ तौर पर बेहतर टीम ने मात दी.'

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement