IND vs BAN T20 World Cup: विराट कोहली के नो-बॉल मांगने पर चिढ़ गए शाकिब, मैदान पर ही भिड़ने लगे!

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली टी20 वर्ल्ड कप में शानदार खेल दिखा रहे हैं. कोहली ने एकबार फिर शानदार फॉर्म दिखाते हुए बांग्लादेश के खिलाफ 44 बॉल पर नाबाद 64 रन बना डाले. इस पारी के दौरान विराट कोहली और विपक्षी कप्तान शाकिब अल हसन के बीच हल्की बहस भी देखने को मिली.

Advertisement
विराट कोहली और शाकिब अल हसन विराट कोहली और शाकिब अल हसन

aajtak.in

  • एडिलेड,
  • 02 नवंबर 2022,
  • अपडेटेड 5:20 PM IST

टी20 वर्ल्ड कप 2022 में बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले में विराट कोहली का जलवा देखने को मिला. कोहली ने एकबार फिर शानदार फॉर्म दिखाते हुए 44 बॉल पर नाबाद 64 रन बना डाले. कोहली ने अपनी इस पारी में आठ चौके और एक छक्का लगाया. मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप में किंग कोहली का यह तीसरा अर्धशतक रहा. इससे पहले विराट कोहली ने पाकिस्तान और नीदरलैंड के खिलाफ भी अर्धशतकीय पारी खेली.

Advertisement

मैच से जुड़ी अपडेट के लिए क्लिक करें

इस मुकाबले के दौरान विराट कोहली और विपक्षी कप्तान शाकिब अल हसन के बीच हल्की-फुल्की बहस भी देखने को मिली. यह पूरा वाकया भारतीय पारी के 16वें ओवर में हुआ. हसन महमूद ने उस ओवर की छठी बॉल शार्ट पिच फेंकी, जिस पर पर विराट कोहली ने एक रन बटोर लिया. अंपायर ने भी उस बॉल को नो बॉल करार दिया था क्योंकि ओवर की वह दूसरी बाउंसर थी. उधर कोहली ने भी बॉल खेलते ही बांह फैलाते हुए स्कायर लेग अंपायर को बताना चाहा कि बॉल काफी ज्यादा शार्ट फेंकी गई है.

...फिर अंपायर से भिड़ने चले शाकिब

बस यही नो बॉल कोहली और शाकिब के बीच बहस का मुद्दा बन गया था. बांग्लादेशी कप्तान को यह अच्छा नहीं लगा कि कोहली ने नो बॉल को लेकर अंपायर को क्यों सुझाव देया. इसे लेकर शाकिब अंपायर से भिड़ने जाते हैं, लेकिन रास्ते में विराट कोहली आ जाते हैं. इसके बाद कोहली और शाकिब के बीच बातचीत होती है जिसके बाद मामला शांत हो जाता है. वैसे देखा जाए तो अंपायर ने जो फैसला दिया वो बिल्कुल ठीक था लेकिन शाकिब शायद फैसले से सहमत नहीं थे.

Advertisement

कोहली बने टी20 वर्ल्ड कप के सफलतम बल्लेबाज

अपनी 64 रनों की पारी के दौरान विराट कोहली ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. विराट कोहली के नाम अब  टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन हो गए हैं, कोहली ने इस मामले में श्रीलंका के पूर्व कप्तान महेला जयवर्धने को पीछे छोड़ दिया. विराट कोहली के अब 25 मैचों में 88.75 की औसत से 1,065 रन हो चुके हैं. टूर्नामेंट में उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 89 है और उनके बल्ले से 13 अर्धशतक निकले हैं. महान महेला जयवर्धने की बात करें तो उन्होंने 31 मैचों में 39.07 की औसत से 1,016 रन बनाए, जिसमें एक शतक और छह अर्धशतक शामिल रहे.

केएल राहुल ने भी की फॉर्म में वापसी

मुकाबले की बात करें तो भारतीय टीम ने टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए 6 विकेट पर 184 रनों का स्कोर खड़ा किया था. केएल राहुल ने फॉर्म में वापसी करते हुए 32 बॉल पर 50 रन बनाए, जिसमें तीन चौके और चार छक्के शामिल थी. वहीं सूर्यकुमार यादव ने चार चौके की मदद से 16 बॉल पर 30 रनों की पारी खेली. विराट कोहली ने सबसे ज्यादा नाबाद 64 रनों का योगदान दिया. बांग्लादेश की ओर से हसन महमूद ने सबसे ज्यादा तीन विकेट चटकाए. वहीं शाकिब अल हसन को दो सफलताएं प्राप्त हुईं.

Advertisement


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »