पेट्रोल पंप वाली VIRAL फोटो पर सूर्या ने तोड़ी चुप्पी, बताया कब और क्यों ली गई थी तस्वीर

सूर्यकुमार यादव भारत के लिए टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाले तीसरे कप्तान बन गए हैं. सूर्यकुमार से पहले महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा ही ऐसा कर पाए थे. सूर्यकुमार यादव फाइनल में खाता नहीं खोल पाए, लेकिन उनकी कप्तानी शानदार रही.

Advertisement
सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत ने टी20 वर्ल्ड कप जीता. (Photo: AP, X/@surya_14kumar) सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत ने टी20 वर्ल्ड कप जीता. (Photo: AP, X/@surya_14kumar)

aajtak.in

  • अहमदाबाद,
  • 10 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 11:58 AM IST

आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को खिताबी मुकाबले में 96 रनों से परास्त किया. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रविवार (8 मार्च) को आयोजित मुकाबले में भारतीय बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया, जिसके चलते टीम 255/5 के स्कोर तक पहुंचने में सफल रही. जवाब में कीवी टीम 19 ओवरों में 159 रनों पर सिमट गई.

Advertisement

भारतीय टीम ने तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप जीता है. खिताब जीतने के बाद भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव की कई पुरानी तस्वीरें अचानक वायरल हो गईं. इन तस्वीरों ने उनके शुरुआती संघर्ष के दिनों की यादें ताजा कर दीं. सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक तस्वीर में सूर्यकुमार एक पेट्रोल पंप के उद्घाटन के दौरान नजर आ रहे हैं. यह पेट्रोल पंप पाली तस्वीर उन्होंने 17 जनवरी 2014 को अपने X अकाउंट पर शेयर की थी.

सूर्यकुमार यादव ने बताया कि उन्हें खुद इन वायरल पोस्ट के बारे में तब पता चला, जब टीम की सोशल मीडिया यूनिट ने उन्हें इसकी जानकारी दी. उन्होंने कहा, 'लोग मुझे बता रहे थे कि यह तस्वीर ट्रेंड कर रही है. सोशल मीडिया टीम ने भी इसे व्हाट्सएप पर भेजा, तब मुझे पता चला कि ये काफी वायरल हो रही है.'

Advertisement

वायरल हो रही पेट्रोल पंप वाली तस्वीर को लेकर सूर्यकुमार यादव ने बताया कि यह फोटो उनके करियर के शुरुआती दिनों की है. उन्होंने कहा कि यह फोटो करीब 2010 या 2011 के आसपास की है, जब वह अपने एक दोस्त के पेट्रोल पंप के उद्घाटन में शामिल होने गए थे. सूर्यकुमार ने बताया, 'जब मैंने फोटो देखी तो मुझे तुरंत याद आया कि यह करीब 2010 या 2011 की होगी. मेरे एक दोस्त का पेट्रोल पंप खुल रहा था और मैं आसपास ही था, इसलिए उद्घाटन में चला गया था. वहीं यह फोटो ली गई थी.'

वहीं 15 मार्च 2013 की एक पोस्ट भी चर्चा में है, जिसमें सूर्यकुमार यादव ने 'अहमदाबाद कॉलिंग कैप्शन के साथ अपनी फोटो डाली थी. टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल भी अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया. ऐसे में यह पोस्ट अब फैन्स के लिए और भी खास बन गई है.

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए सूर्यकुमार यादव ने कहा कि यह उनके करियर का एक बड़ा सर्कल पूरा होने जैसा लगता है. कप्तान सूर्या ने कहा, 'यह एक बहुत बड़ा सर्कल जैसा लगता है. यहां तक पहुंचने में लगभग 15 साल लग गए, लेकिन यह सफर शानदार रहा है.' सूर्यकुमार ने घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में लगातार शानदार प्रदर्शन कर भारतीय टीम में जगह बनाई.

Advertisement

अपनी आक्रामक बल्लेबाजी और 360-डिग्री शॉट्स की वजह से वह टी20 क्रिकेट के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में शामिल हो गए. समय के साथ-साथ उन्होंने टीम इंडिया की टी20 कप्तानी भी संभाली और  वर्ल्ड कप 2026 में टीम को खिताब दिलाकर अपने करियर को नई ऊंचाई पर पहुंचा दिया.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement