'तुमने ये मौका कमाया है...', टीम इंडिया से बाहर हुए सूर्या ने जीता दिल, वैभव सूर्यवंशी के लिए कही खास बात

सूर्यकुमार यादव को भारतीय टी20 टीम की कप्तानी से हटा दिया गया. साथ ही भारतीय स्क्वॉड से भी उनकी छुट्टी हो गई. श्रेयस अय्यर को भारतीय टी20 टीम का नया कप्तान बनाया गया है. भारतीय टीम20 टीम के नेतृत्व में हुए बदलाव के बाद अब सूर्या का पहला रिएक्शन सामने आया है.

Advertisement
सूर्यकुमार यादव की टीम इंडिया से छुट्टी (Photo: PTI) सूर्यकुमार यादव की टीम इंडिया से छुट्टी (Photo: PTI)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 06 जून 2026,
  • अपडेटेड 7:09 PM IST

टी20 विश्व कप विजेता कप्तान रहे सूर्यकुमार यादव ने इंग्लैंड और आयरलैंड दौरे के लिए घोषित भारतीय टी20 टीम पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने नई टीम को शुभकामनाएं दीं और युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को पहली बार भारतीय टीम में चुने जाने पर बधाई भी दी.

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने शुक्रवार को इंग्लैंड और आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम का ऐलान किया. चयनकर्ताओं ने आगामी टूर्नामेंटों को ध्यान में रखते हुए टीम में कई युवा खिलाड़ियों को मौका दिया है. जबकि सूर्यकुमार यादव की कप्तानी छिन गई और उन्हें टी20 टीम में जगह भी नहीं मिली.

Advertisement

टीम से बाहर होने के बावजूद सूर्यकुमार यादव ने सकारात्मक रुख दिखाया. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए नई भारतीय टीम को शुभकामनाएं दीं और युवा खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की.
यह भी पढ़ें: वैभव रचेंगे टीम इंडिया के लिए नया इतिहास... मैदान पर उतरते ही टूटेगा सचिन तेंदुलकर-शेफाली वर्मा का रिकॉर्ड

खासतौर पर 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को लेकर उन्होंने खुशी जाहिर की, जिन्हें पहली बार सीनियर भारतीय टीम में शामिल किया गया है. सूर्या ने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस बेहद प्रतिभाशाल टीम को आगे आने वाली चुनौतियों के लिए शुभकामनाएं.' उन्होंने इस मैसेज के साथ तिरंगे, मजबूती और नजर न लगने की इमोजी भी लगाई.

सूर्यकुमार यादव ने वैभव सूर्यवंशी की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा, 'तुमने यह मौका अपने दम पर हासिल किया है. तुम्हारे क्रिकेट सफर को आगे बढ़ते हुए देखने के लिए मैं बेहद उत्साहित हूं.' 

Advertisement

वैभव सूर्यवंशी हाल के समय में अपने शानदार प्रदर्शन के चलते चर्चा में रहे हैं. भारतीय टीम में उनका चयन देश की नई पीढ़ी के खिलाड़ियों पर बढ़ते भरोसे का संकेत माना जा रहा है.

वैभव ने IPL (इंडियन प्रीमियर लीग) 2026 में 776 रन बनाकर तहलका मचा दिया. वह टूर्नामेंट के सबसे बड़े सितारों में रहे और ऑरेंज कैप भी अपने नाम की. 

आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए स्क्वॉड: श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उप-कप्तान), रवि बिश्नोई, अभिषेक शर्मा, नीतीश रेड्डी, मोहम्मद सिराज, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, ईशान किशन, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, प्रिंस यादव और वैभव सूर्यवंशी.

एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उप-कप्तान), रवि बिश्नोई, अभिषेक शर्मा, नीतीश रेड्डी, जसप्रीत बुमराह, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, ईशान किशन, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती और वैभव सूर्यवंशी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »