'भारत की जर्सी पहनना एक सपना था…', टीम इंडिया में 5 साल पूरा होने पर कप्तान सूर्या का भावुक पोस्ट

सूर्यकुमार यादव ने अपना इंटरनेशनल डेब्यू 14 मार्च 2021 को इंग्लैंड के खिलाफ अहमदाबाद में किया था. सूर्या ने टी20 इंटरनेशनल में तो शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन वो टेस्ट और ओडीआई क्रिकेट में अपनी छाप नहीं छोड़ पाए.

Advertisement
सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत ने हालिया टी20 वर्ल्ड कप जीता था. (Photo: PTI) सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत ने हालिया टी20 वर्ल्ड कप जीता था. (Photo: PTI)

aajtak.in

  • मुंबई,
  • 14 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 3:53 PM IST

भारत की टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 5 साल पूरे होने पर 14 मार्च (शनिवार) को खास संदेश साझा किया. उन्होंने अपने सफर को याद करते हुए इसे 'अविश्वसनीय यात्रा' बताया. सूर्या को इस सफर के दौरान फैन्स, टीममेट्स और परिवार का पूरा सपोर्ट मिला है. जब सूर्यकुमार यादव ने पहली बार भारतीय टीम की जर्सी पहनी थी, तब शायद ही किसी ने सोचा होगा कि वह टी20 क्रिकेट के सबसे शानदार बल्लेबाजों में से एक बन जाएंगे.

Advertisement

सूर्यकुमार यादव ने एक खास वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'पांच साल पहले, एक सपना हकीकत बना था. भारत की जर्सी पहनना एक ऐसा एहसास है, जिसे आज भी मैं पूरी तरह से शब्दों में बयां नहीं कर सकता. आने वाले समय में हम टीम के लिए और भी कई यादगार पल बनाएंगे.'

सूर्यकुमार यादव को टीम इंडिया में जगह पाने के लिए काफी इंतजार करना पड़ा. घरेलू क्रिकेट और इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में लगातार शानदार प्रदर्शन के बाद उन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में मौका मिला. उन्होंने इस मौके को दोनों हाथों से लपका और पीछे मुड़कर नहीं देखा.

आज वह टी20 फॉर्मेट में दुनिया के बेहतरीन बल्लेबाजों में गिने जाते हैं और एक समय नंबर-1 टी20 बल्लेबाज भी रह चुके हैं. सूर्यकुमार यादव ने अब तक 113 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 3272 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका औसत 36.35 और स्ट्राइक रेट 162.94 रहा है, जो टी20 क्रिकेट में उनकी आक्रामक बल्लेबाजी को दर्शाता है. उनके नाम पर टी20 इंटरनेशनल में 4 शतक और 25 अर्धशतक भी दर्ज हैं. उनका सर्वोच्च स्कोर 117 रन है, जो उन्होंने 10 जुलाई 2022 को इंग्लैंड के खिलाफ नॉटिंघम में बनाया था.

Advertisement

सूर्या का कप्तान के तौर पर शानदार रिकॉर्ड
सूर्यकुमार यादव ने सिर्फ बल्लेबाज के तौर पर ही नहीं, बल्कि कप्तान के रूप में भी खुद को साबित किया है. उन्होंने 52 टी20 इंटरनेशनल मैचों में भारत की कप्तानी की है, जिसमें टीम ने 40 मुकाबले जीते और सिर्फ 8 मैचों में हार मिली. सूर्यकुमार उस भारतीय टीम का हिस्सा थे, जिसने 2024 में टी20 वर्ल्ड कप जीता था. इसके बाद कप्तान के तौर पर उन्होंने टीम को हाल ही में फिर से टी20 वर्ल्ड कप जिताकर इतिहास रच दिया.

सूर्यकुमार यादव का पांच साल पहले शुरू हुआ यह सफर रिकॉर्ड्स और करोड़ों फैन्स के प्यार से भरा हुआ है. सूर्यकुमार की कहानी यह बताती है कि अगर मेहनत और धैर्य हो, तो देर से मिला मौका भी इतिहास लिख सकता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement