IPL 2026: 6 चौके, 4 छक्के और 15 गेंद में तूफानी फिफ्टी... अभिषेक शर्मा ने बनाया रिकॉर्ड

अभिषेक शर्मा ने IPL 2026 में CSK के खिलाफ 15 गेंदों में अर्धशतक लगाकर नया रिकॉर्ड बनाया और वैभव सूर्यवंशी की बराबरी की. यह SRH के इतिहास का सबसे तेज़ पचासा भी है. हालांकि इस सीजन में उनका प्रदर्शन उतार-चढ़ाव भरा रहा है, लेकिन उनकी यह पारी उनकी विस्फोटक बल्लेबाजी का शानदार उदाहरण है.

Advertisement
अभिषेक शर्मा ने 15 गेंदों में जड़ी फिफ्टी (Photo: ITG) अभिषेक शर्मा ने 15 गेंदों में जड़ी फिफ्टी (Photo: ITG)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 18 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 10:06 PM IST

अभिषेक शर्मा ने एक बार फिर अपने विस्फोटक अंदाज़ से IPL 2026 में नया रिकॉर्ड बना दिया. हैदराबाद में सीएसके के खिलाफ मुकाबले में उन्होंने सिर्फ 15 गेंदों में अर्धशतक ठोक दिया. जो उनके IPL करियर का सबसे तेज़ पचासा है. यह पारी पूरी तरह आक्रामक थी. SRH के इस बाएं हाथ के ओपनर ने गेंदबाजों पर शुरू से ही दबाव बनाया और चौकों-छक्कों की बारिश कर दी. उन्होंने अपनी इस पारी में 6 चौके और 4 छक्के जड़े.

Advertisement

वैभव सूर्यवंशी के रिकॉर्ड की बराबरी

इस मैच से पहले IPL 2026 में सबसे तेज़ अर्धशतक का रिकॉर्ड 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी के नाम था. उन्होंने दो बार 15 गेंदों में फिफ्टी बनाई थी. एक बार CSK और एक बार RCB के खिलाफ. अब अभिषेक शर्मा ने भी 15 गेंदों में अर्धशतक लगाकर इस रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है. साथ ही, यह सनराइजर्स हैजराबाद के लिए IPL इतिहास का सबसे तेज़ अर्धशतक भी बन गया है.

SRH के लिए सबसे तेज़ अर्धशतक (गेंदों में)

* 15 – अभिषेक शर्मा vs CSK, 2026
* 16 – अभिषेक शर्मा vs MI, 2024
* 16 – ट्रेविस vs DC, 2024
* 16 – ट्रेविस हेड vs LSG, 2024

तूफानी अंदाज़ में पारी

अभिषेक ने अपनी पारी की शुरुआत डॉट बॉल से की, जो उनके स्टाइल के विपरीत था. लेकिन इसके बाद उन्होंने तेजी से लय पकड़ ली. Matthew Short की पहली ही गेंद पर छक्का जड़ते हुए उन्होंने इरादे साफ कर दिए.

Advertisement

इसके बाद उन्होंने लगातार बाउंड्री लगाते हुए 280 से ज्यादा स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की और देखते ही देखते 15 गेंदों में अर्धशतक पूरा कर लिया.

पारी का अंत

अभिषेक शर्मा 22 गेंदों में 59 रन बनाकर आउट हुए. उन्हें Jamie Overton ने आउट किया, जबकि विकेटकीपर Sanju Samson ने कैच लपका.

सीजन में मिला-जुला प्रदर्शन

IPL 2026 में अभिषेक का प्रदर्शन अब तक उतार-चढ़ाव भरा रहा है-7, 48, 74, 0 और अब 59 रन. उनका यह फॉर्म ICC Men's T20 World Cup 2026 से ही जारी है, जहां उन्होंने लगातार तीन बार शून्य पर आउट होने के बाद फाइनल में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ अर्धशतक लगाया था.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement