वनडे मैच में गजब का कांड! अफगानी कप्तान ने फेंके 11 ओवर, बांग्लादेशी टीम ने की रेफरी से शिकायत

बांग्लादेशी टीम ने उस वाकये का वीडियो मैच रेफरी को सौंप दिया है. बांग्लादेश टीम मैनेमेंट ने कुछ अन्य फैसलों पर भी सवाल उठाए. विवादित फैसलों को लेकर दोनों टीमों के कोचिंग स्टाफ के बीच तीखी बहस हुई. हालांकि बाद में दोनों पक्षों ने हाथ मिलाया और बातचीत की.

Advertisement
बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच अंडर-19 मैच में हुआ बवाल. (Photo: Instagram/afghanistancricketboard) बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच अंडर-19 मैच में हुआ बवाल. (Photo: Instagram/afghanistancricketboard)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • अल अमेरात,
  • 25 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 11:02 AM IST

क्रिकेट के मैदान पर एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सबको हैरान कर दिया. बांग्लादेश अंडर-19 टीम ने अफगानिस्तान अंडर-19 टीम के कप्तान और स्पिन गेंदबाज सोहेल खान पर वनडे मुकाबले में निर्धारित सीमा से ज्यादा ओवर फेंकने का आरोप लगाया है. बांग्लादेशी टीम के मुताबिक सोहेल ने सीरीज के तीसरे मुकाबले में 10 ओवर का कोटा पूरा करने के बाद भी एक अतिरिक्त ओवर गेंदबाजी की.

Advertisement

वो मुकाबला 21 अक्टूबर को ओमान के अल अमेरात क्रिकेट ग्राउंड ओमान क्रिकेट (मिनिस्ट्री टर्फ 2) में खेला गया था. आधिकारिक स्कोरर ने उस ओवर को शाह फैसल रहीमी के खाते में दर्ज कर दिया, जबकि बांग्लादेशी टीम का दावा है कि रहीमी ने वास्तव में वो ओवर नहीं फेंका था.

बांग्लादेशी टीम ने इस मामले में मैच रेफरी से शिकायत करते हुए वीडियो भी सौंपा है. बता दें कि वनडे क्रिकेट में एक गेंदबाज अधिकतम 10 ओवर फेंक सकता है. बांग्लादेश के कोच हन्नान सरकार ने क्रिकइंफो को बताया कि उन्होंने इस घटना का उल्लेख कप्तान की रिपोर्ट में किया है.

बांग्लादेशी कोच ने क्या कहा?
हन्नान सरकार ने कहा, 'हमने कप्तान की रिपोर्ट में अंपायरिंग के फैसलों के बारे में लिखा है और 11 ओवर वाले मामले का विशेष रूप से उल्लेख किया है.' उन्होंने बताया कि रिपोर्ट के निर्धारित फॉर्म में इस तरह की घटना के लिए अलग जगह नहीं थी, इसलिए फैसलों की सूची के बाद अतिरिक्त नोट जोड़ा गया.

Advertisement

हन्नान सरकार के अनुसार टीम के पास आधिकारिक स्कोरर के रिकॉर्ड तक पहुंच नहीं थी. इसलिए खिलाड़ी और अधिकारी टीम मैनेजर के फोन पर क्रिकइंफो का स्कोरकार्ड देखकर गेंदबाजों के ओवरों का हिसाब रख रहे थे. सरकार ने बताया कि टीम के विश्लेषक के रिकॉर्ड के मुताबिक, सोहेल खान अपने 10 ओवर पूरे कर चुके थे. जब बांग्लादेश को अतिरिक्त ओवर का पता चला, तब तक गेंदबाज अगला ओवर शुरू कर चुके थे. ओवर समाप्त होने के बाद टीम ने अंपायरों को अपनी आपत्ति बताई.

हन्नान सरकार ने यह भी दावा किया कि विवादित ओवर से पहले एक अन्य गेंदबाज ने अंपायर को अपनी कैप सौंपी थी. उनके मुताबिक, स्कोरबोर्ड पर ओवर उसी गेंदबाज के नाम दर्ज हुआ, जबकि गेंदबाजी सोहेल खान ने की.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »